मोबाइल निर्माता कंपनी कूलपैड ने आज दो बजट रेंज के स्मार्टफोन लॉन्च किये. कम्पनी ने ये दोनों फोन ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए लॉन्च किय...
मोबाइल निर्माता कंपनी कूलपैड ने आज दो बजट रेंज के स्मार्टफोन लॉन्च किये. कम्पनी ने ये दोनों फोन ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए लॉन्च किया है. कूलपैड ने Coolpad A1 और Coolpad मेगा 4A नाम से ये दोनों फोन पेश किये हैं. कीमत की बात करें तो कूलपैड ए1 की कीमत 4,299 रूपये रखी गयी है जबकि मेगा ए1 की कीमत 5,499 रूपये है. ये दोनों ही स्मार्टफोन गोल्ड कलर में 12 अप्रैल से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जायेंगे.
Third party image reference
कूलपैड A1 का स्पेसिफिकेशन-
डुअल सिम वाले इस कूलपैड ए1 स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले 720x1280 पिक्सेल रिजोल्युसन में दिया गया है. इस फोन में 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 210 लगा हुआ है जो कि एक क्वैड कोर प्रोसेसर है. यह फोन एंड्राइड nougat ओएस पर चलता है.
Third party image reference
कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. ये फ़ोन पूरी तरह से 4G VoLTE सपोर्ट करता है. हालाँकि इस बजट फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है. फोन को पॉवर देने के लिए 2500mAh की बैटरी है जो 240 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देती है.
कूलपैड Mega 4A का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
कूलपैड के इस दुसरे स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें भी आपको 5 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलता है. लेकिन इसमें प्रोसेसर स्प्रेडट्रम का SC98332 दिया गया है. इस फोन में 1GB की रैम दी गयी है. और स्टोरेज 16GB की दी हुई है.
फ़ोन के कैमरे की बात की जाय तो इसमें 5MP का प्राइमरी कैमरा LED फ़्लैश लाइट के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट साइड में 2MP का कैमरा मिलता है. इसमें एंड्राइड का लैटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम nougat दिया गया है.
इस फोन में बैटरी थोड़ी कम दी गयी है. इसमें आपको सिर्फ 2000mAh की ही बैटरी मिलती है. और इसका स्टैंडबाई टाइम 150 घंटे ही है.


ليست هناك تعليقات