Third party image reference जी हां दोस्तों आपने सही सुना! मुकेश अम्बानी जी एकबार फिर जियो कस्टमर्स में इजाफा करने के लिए एक धमाकेदार आई...
Third party image referenceजी हां दोस्तों आपने सही सुना! मुकेश अम्बानी जी एकबार फिर जियो कस्टमर्स में इजाफा करने के लिए एक धमाकेदार आईडिया पर काम कर रहे हैं. खबर मिली है कि रिलायंस जियो भारतीय मार्केट में जियो-powered लैपटॉप लॉन्च करने वाला है. यह लैपटॉप जियो सिम सपोर्ट करेगा. और 4G इन्टरनेट का मजा लैपटॉप में लिया जा सकेगा.
Third party image reference
जियो का यह लैपटॉप खासकर ट्रैवलर और जिन्हें कहीं भी अपने लैपटॉप में हाई स्पीड इन्टरनेट की जरूरत होती है उन्हें ध्यान में रख कर लाया जा रहा है. जियो का 4G लैपटॉप विंडोज या क्रोम ओएस पर काम करेगा. और इस लैपटॉप में जियो ऐप्स भी सपोर्ट करेंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक इस लैपटॉप में 13.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 16:9 एस्पेक्ट रेश्यो में हो सकता है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि लैपटॉप के डिस्प्ले के ऊपर विडियो कॉलिंग के लिए एचडी कैमरा लगा होगा. और जियो लैपटॉप इंटेल के पेंटियम क्वैड कोर प्रोसेसर से लैस होगा.
Third party image reference
रयूमर्स के अनुसार जियो लैपटॉप में 4GB की रैम के साथ 64GB या 128GB की स्टोरेज दी जा सकती है. लैपटॉप की मोटाई सिर्फ 12.2mm होगी और वजन सिर्फ 1.2kg होगा. रिपोर्ट कहती है कि इसका कीबोर्ड स्लिम होगा और इसमें नंबर पैड नहीं रहेगा.
Third party image reference
अम्बानी जी का जियो 4G लैपटॉप सिम स्लॉट के साथ लाना एक बेहतरीन आईडिया है. हमारे और आप जैसे बहुत लोगों ने सिम स्लॉट वाले लैपटॉप की चाहत रखते हैं क्योंकि wifi और और ब्रॉडबैंड कनेक्शन से जुड़े लैपटॉप को हम चलते फिरते इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.
इसलिए इस तरह के लैपटॉप की डिमांड बढ़ रही है. अब देखना ये है कि जियो का ये लैपटॉप कब लॉन्च होता है और क्या ये लोगों के दिल में अपनी जगह बनती है या नहीं.


ليست هناك تعليقات