वोडाफोन ने आज एक साथ दो प्रीपेड प्लान्स लॉन्च कर दिया. जी हां देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन ने आज 569 रूपये और 511 रूपये क...
वोडाफोन ने आज एक साथ दो प्रीपेड प्लान्स लॉन्च कर दिया. जी हां देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन ने आज 569 रूपये और 511 रूपये का प्लान पेश किया है. इन दोनों ही प्लान में वोडाफोन यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.
Third party image reference
वोडाफोन प्रीपेड प्लान- 569 रूपये
इस प्लान में प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 3GB 3G/4G डेटा मिलेगा, वॉईस कॉलिंग भी अनलिमिटेड करने को मिलेगा. इसके साथ ही डेली 100 SMS भी भेजने के लिए दिया जायेगा. हालाँकि डेली 250 मिनट कॉल करने की लिमिट है और सप्ताह में 1000 मिनट से ज्यादा कॉल नहीं किया जा सकता. इस प्लान की वैधता पुरे 84 दिन रहेगी.
Third party image reference
वोडाफोन प्रीपेड प्लान- 511 रूपये
वोडाफोन के इस दुसरे नए प्लान की बात करें तो इसमें आपको डेली2GB डेटा 3G/4G नेटवर्क पर यूज करने के लिए मिलेगा. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गयी है लेकिन वही डेली और वीकली लिमिट के साथ. एसएमएस हर रोज 100 दिए जायेंगे. इसकी भी वैलिडिटी 84 दिन ही है.
Third party image reference
अबतक कोई भी टेलिकॉम कम्पनी डेली 3GB डेटा प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ नहीं दे रही थी, यहाँ तक की जियो भी नहीं. वोडाफोन ही वो पहली कम्पनी है जिसने ऐसा प्लान अपने ग्राहकों के लिए पेश किया. जियो के पास 498 रूपये का प्लान है जिसमें 84 दिनों तक सिर्फ 2GB डेटा मिलता है. इसलिए वोडाफोन ने अपने 569 रु प्लान से जियो को डाटा वॉर में हरा दिया है.


ليست هناك تعليقات