Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Vivo X21: इंडिया में लॉन्च हुआ अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला पहला स्मार्टफोन!

Third party image reference चीन की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक और इंडिया की चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट ...


Third party image reference
चीन की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक और इंडिया की चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला फोन Vivo X21भारत में लॉन्च कर दिया है. चीन यह स्मार्टफोन मार्च 2018 में ही लॉन्च कर दिया गया था. भारत में डिस्प्ले के अन्दर ही फिंगरप्रिंट सेंसर आने वाला ये पहला फोन है.
विवो X21 के स्पेसिफिकेशन और कीमत-

Third party image reference
विवो के इस फोन में आपको 6.28 इंच का फुल एचडी सुपर अमोलेड डिस्प्ले नौच के साथ मिलता है. फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. वैसे इसमें आप 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगा सकते हैं.

Third party image reference
फोन के कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 12MP और 5MP का डबल कैमरा मिलता है. वहीँ फ्रंट में 12MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो AI पर आधारित फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है. विवो X21 एंड्राइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम ओरियो 8.1 पर चलता है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में 3200mAh की बैटरी दी गयी है. फोन का वजन 156 ग्राम है और थिकनेस सिर्फ 7.4mm है. कीमत की बात करें तो विवो के इस फोन की कीमत भारत में रखी गयी है 35,990 रूपये. यह फोन एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर से खरीदने के लिए उपलब्ध हो चूका है. इस फोन को आप काला, लाल और सफ़ेद कलर में खरीद सकते हैं.

No comments

Latest Articles

Popular Posts