Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

डुअल रियर कैमरा के साथ Meizu 6T स्मार्टफोन लॉन्च! कीमत सिर्फ 8,500 रु से शुरू

चीन में एक इवेंट के दौरान Meizu ने अपना एक नया स्मार्टफोन Meizu 6T लॉन्च किया. ये नया स्मार्टफोन काला, गोल्ड और लाल कलर में आया है. कम्पनी...

चीन में एक इवेंट के दौरान Meizu ने अपना एक नया स्मार्टफोन Meizu 6T लॉन्च किया. ये नया स्मार्टफोन काला, गोल्ड और लाल कलर में आया है. कम्पनी ने इसमें पतला बेजेल वाला डिस्प्ले दिया है और साथ ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है.


Third party image reference

Meizu 6T की कीमत और उपलब्धता-

इस फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत रखी गयी है CNY 799 यानी लगभग 8500 रूपये. वही इसका दूसरा वेरिएंट जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आया है, उसकी कीमत है CNY 999 यानी कि करीब 10,000 रु के आसपास.

Third party image reference
ये सभी वेरिएन्ट्स चीन में 1 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेंगे. हालाँकि ये स्मार्टफोन भारत और अन्य बाजारों में कब लॉन्च किया जायेगा, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.
Meizu 6T का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और ये एंड्राइड nougat 7.0 ओएस पर चलता है. फोन में 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. इस फोन को मीडियाटेक के MT6750 प्रोसेसर से powered किया गया है.
मेजू के इस स्मार्टफोन में आपको 3GB/4GB रैम के साथ 32GB/64GB इनबिल्ट स्टोरेज देखने को मिलेगा. इस फोन में आप 128GB तक का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगा सकेंगे.

Third party image reference
कैमरे की बात करें तो इसमें कम्पनी ने 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा दिया है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो मात्र 0.2 सेकंड में रेस्पोंस देता है. Meizu 6T में आपको 3300mAh की बैटरी दी गयी है. इस फोन का वजन 145 ग्राम है और थिकनेस 8.4mm है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles