Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

18:9 डिस्प्ले के साथ Honor 7S लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज एक बजट स्मार्टफोन Honor 7S को पाकिस्तान में लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन हाल ही में आये हॉनर 7 प्ले जैसा ही...

हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज एक बजट स्मार्टफोन Honor 7S को पाकिस्तान में लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन हाल ही में आये हॉनर 7 प्ले जैसा ही है. इस फोन की कीमत पाकिस्तान में PKR 14,499 है यानी इंडिया के हिसाब से इसकी कीमत लगभग 8,428 रूपये है.


Third party image reference
हॉनर का यह बजट फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है. इस फोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. फोन को मीडियाटेक के MT6737 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. हालाँकि इस फोन में 256GB तक का माइक्रो एसडी लगाया जा सकता है.

Third party image reference
कैमरे की बात करें तो हॉनर का यह फोन 13MP रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है, इस कैमरे के साथ LED फ़्लैश भी दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मौजूद है. इस फोन में 3020mAh की बैटरी दी गयी है.

No comments

Latest Articles