Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

पतंजलि सिम की खबर है झूठी! जानिए क्या है सच्चाई!

Third party image reference आजकल किसी भी खबर की सच्चाई को जाने बिना ही उसके बारे में बढ़ा चढ़ा कर लिख देना या दिखा देना आम बात हो गयी ह...


Third party image reference

आजकल किसी भी खबर की सच्चाई को जाने बिना ही उसके बारे में बढ़ा चढ़ा कर लिख देना या दिखा देना आम बात हो गयी है हाल ही में कुछ दिनों पहले शायद आपको भी पढने या देखने को मिला होगा कि बाबा रामदेव ने पतंजलि सिम लॉन्च किया है. और पतंजलि का ये सिम BSNL के साथ साझेदारी करके निकाला गया है.

लेकिन क्या आपको इस खबर की असलियत पता है! नहीं न! तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की सोमवार 28 मई को पतंजलि ने बीएसएनएल के साथ पार्टनरशिप करके क्या पेश किया.


Third party image reference
पतंजलि ने कहा है कि मीडिया में जो खबर दिखाई जा रही है कि पतंजलि टेलिकॉम सेक्टर में कदम रख रही है, ये बिलकुल गलत है. कम्पनी का कहना है कि इस इंडस्ट्री में आने की उनकी कोई योजना नहीं है. आपको बता दूं कि पतंजलि ने BSNL के साथ साझेदारी करके कोई देशी सिम नहीं पेश किया है, बल्कि कम्पनी ने अपने कर्मचारियों के लिए सस्ता और किफायती प्लान का फायदा देने के लिए BSNL से हाँथ मिलाया है.

Third party image reference
दोस्तों, आपने ये भी सुना होगा कि, पतंजलि ने 144 रूपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें डेली 2GB, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS रोज मिलेगा. ये प्लान तो बिलकुल सही है लेकिन ये प्लान बीएसएनएल का ही है न की पतंजलि के अपने सिम कार्ड का. ये प्लान पतंजलि के स्टाफ अपने BSNL सिम में इस्तेमाल कर पाएंगे.

Third party image reference
कुछेक ट्वीट में बीएसएनएल ने भी स्पष्टीकरण दी है. बीएसएनएल ने कहा कि यह प्लान पतंजलि के संगठन जैसे पतंजलि योग समिति, महिला प्रकोष्ठ, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा, स्वाभिमान न्यास के सदस्य और पतंजलि स्वदेशी समृद्धि कार्ड होल्डर्स इसका लाभ ले सकेंगे.

No comments

Latest Articles