Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

8GB रैम के साथ OPPO Find X टेना पर हुआ स्पॉट, 19 जून को होगा लॉन्च!

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी ओप्पो पेरिस में एक इवेंट में अपने Find X स्मार्टफोन को 19 जून को लॉन्च करने वाली है. ओप्पो का यह फोन एक ...

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी ओप्पो पेरिस में एक इवेंट में अपने Find X स्मार्टफोन को 19 जून को लॉन्च करने वाली है. ओप्पो का यह फोन एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जो TENAA पर स्पॉट हुआ है. इस फोन में सैमसंग फोन के जैसा डिस्प्ले होगा और इसमें AMOLED स्क्रीन हो सकती है.


Third party image reference
टेना वेबसाइट पर स्पॉट हुए इस ओप्पो Find X के कुछ फीचर्स भी इसपर लिस्ट हुए हैं. लिस्टिंग के अनुसार इस फ्लैगशिप फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से powered किया जायेगा और इसमें 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज होगी. यह फोन तीन वेरिएंट में आ सकता है, जिसमें से एक में 6GB रैम दी जा सकती है. ये फोन एंड्राइड के ओरियो ओएस पर चलेगा.

Third party image reference
ओप्पो Find X के डिस्प्ले की बात करें तो 6.4 इंच का अमोलड पैनल लगाया जायेगा, परन्तु इसमें नौच होगा या डुअल कर्व्ड एज डिस्प्ले होगा, इसके बारे में कोई पक्की खबर नहीं है. हालाँकि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जरुर होगा.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 20MP और 16MP का डबल प्राइमरी कैमरा सेटअप होगा और इसका लेंस 5X तक ज़ूम कर सकता है. वहीँ फ्रंट में 25MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. ओप्पो का यह फोन 3645mAh की बैटरी के साथ होगा और यह फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा.

No comments

Latest Articles

Popular Posts