Third party image reference दोस्तों, अगर आप सैमसंग के गैलेक्सी S7 या गैलेक्सी S7 एज को इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. कम...
Third party image reference
दोस्तों, अगर आप सैमसंग के गैलेक्सी S7 या गैलेक्सी S7 एज को इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. कम्पनी ने इन दोनों स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्राइड ओरियो 8.0 का अपडेट जारी कर दिया है. सैमसंग यह अपडेट मई में सबसे पहले दक्षिण कोरिया के गैलेक्सी S7 और S7 एज यूजर्स के लिए पेश किया था और उसके बाद कुछ अन्य देशों में जारी हुआ था लेकिन इंडिया में अब जाकर यह अपडेट मिला है.
Third party image reference
भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 एज यूजर्स को एंड्राइड ओरियो का ये अपडेट OTA के द्वारा दिया जा रहा है. गैलेक्सी S7 का अपडेट फर्मवेयर वर्जन G930FXXU2EREM और गैलेक्सी एस7 एज का फर्मवेयर वर्जन G935FXXUD2EREM है. अपडेट साइज़ की बात करें तो Sammobile के अनुसार oreo 8.0 का यह अपडेट लगभग 1.4GB का है. और इस अपडेट के साथ अप्रैल का सिक्यूरिटी पैच भी दिया गया है.
Third party image reference
एंड्राइड ओरियो में अपडेट हो जाने के बाद आपको अपने फोन में कुछ एडिशनल फीचर्स मिलेगा जैसे सबसे पहले तो आपका फोन थोड़ा फ़ास्ट काम करने लगेगा. इसके अलावा आपका फोन पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, ऑटोफिल, कस्टमाइज्ड नोटिफिकेसन, क्विक रिप्लाई सपोर्ट करेगा और बैटरी लाइफ भी सुधरेगी.


No comments