जी हां दोस्तों, दुनिया भर की जानी मानी स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने एक साथ अपने पांच स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है. मुंबई की ऑफलाइन...
जी हां दोस्तों, दुनिया भर की जानी मानी स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने एक साथ अपने पांच स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है. मुंबई की ऑफलाइन रिटेलर महेश टेलिकॉम के अनुसार कम्पनी ने गैलेक्सी J सीरीज के इन पांचो फोन्स की कीमत 1000 रूपये तक कम की है.
Third party image reference
कुछ समय पहले सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप फोन की कीमत में भारी कटौती की थी, और अब कम्पनी मिड रेंज के फोन्स की कीमत गिरा कर अपना सेल बढ़ाने की कोशिश कर रही है. फ़िलहाल तो चलिए आपको बताते हैं किन-किन J सीरीज फोन की कीमत घटी है.
Third party image reference
सैमसंग ने जिन पांचो फोन्स की कीमत कम की है वो है गैलेक्सी जे7 डुओ, गैलेक्सी जे7 प्राइम 2, गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट, गैलेक्सी जे2 (2018) और गैलेक्सी J2 (2018). कीमत में कटौती के बाद ये सभी फोन नयी कीमत पर ऑफलाइन मार्केट में बिकने लगे हैं. ऑनलाइन स्टोर पर घटी हुई कीमत आने में वक्त लग सकता है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J7 डुओ अभी 15,990 रूपये में बिक रहा था, लेकिन इस फोन में अब 1000 रु की कमी कर दी गयी है और ये फोन सिर्फ 14,990 रु में खरीदने के लिए उपलब्ध है. गैलेक्सी J7 प्राइम 2 की बात करें तो यह फोन अब मात्र 12,990 रूपये में ख़रीदा जा सकता है क्योंकि इसकी भी कीमत 1 हजार घटा दी गयी है.
Third party image reference
तीसरे फोन सैमसंग गैलेक्सी J7 नेक्स्ट की बात करें तो इसका 32GB स्टोरेज वेरिएंट अबतक 11,990 रूपये में बिक रही थी, पर इसमें भी 1 हजार रूपये की गिरावट की गयी है और इसे अब मात्र 10,990 रूपये में आप खरीद सकते हैं.
Third party image reference
अगला फोन गैलेक्सी J2 (2018) है जिसमें 500 रु की कटौती की गयी है, इसकी कीमत अब सिर्फ 7,690 बची है. और पांचवे फोन गैलेक्सी J2 (2017) की कीमत 400 रूपये कम करें के बाद इसकी कीमत मात्र 6,190 रूपये रह गई है.
Third party image reference
दोस्तों, मेरे ख्याल से कीमत कम करने के बावजूद सैमसंग के ये सभी स्मार्टफोन अब भी बाकी कम्पनियों के फोन्स से काफी महंगे हैं. शाओमी जैसी कम्पनियों से मुकाबला करने के लिए सैमसंग को अपने फोन्स की कीमतों की स्ट्रेटेजी में बदलाव करना चाहिए, अन्यथा कम्पनी पिछड़ सकती है.


No comments