Teknikal Raman: दोस्तों, विवो नाम की इस चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ने एक और लेटेस्ट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इसबार कम्पन...
Teknikal Raman: दोस्तों, विवो नाम की इस चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ने एक और लेटेस्ट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इसबार कम्पनी ने विवो V11 प्रो का ही डाउनग्रेडेड वर्जन Vivo V11 पेश किया है. आपको मालूम ही होगा कि कम्पनी ने अभी हाल ही में V11 प्रो को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 26 हजार के रेंज में लॉन्च किया था. फोर्थ जनरेशन की टेक्नोलॉजी से लैस ये मिड-रेंज फोन काफी लोकप्रिय बन रहा है.
Third party image reference
विवो के द्वारा आज लॉन्च किये गए विवो V11 की बात करें तो ये फोन आपको बिलकुल V11 प्रो की तरह ही दिखेगा, हालाँकि इस नए स्मार्टफोन में प्रोसेसर मीडियाटेक का हिलियो P60 प्रोसेसर लगाया गया है जबकि प्रो वेरिएंट में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 यूज किया गया था. कीमत की बात करें तो विवो V11 को कम्पनी ने 22,990 रूपये की कीमत पर लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन 27 सितम्बर से फ्लिप्कार्ट, विवो स्टोर सहित ऑफलाइन स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जायेगा. इस फोन को ब्लैक और पर्पल रंग में खरीद सकते हैं.
Third party image reference
विवो V11 का स्पेसिफिकेशन-
विवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट है और ये एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है. इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. फोन को मीडियाटेक हिलियो P60 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 64GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. हालाँकि इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा है तो आप 256GB तक स्टोरेज बढ़ा सकते है. विवो V11 में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में सेटअप किया गया है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा क्रमशः f/1.8 अपर्चर और f/2.4 अपर्चर साइज़ के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 25MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा f/2.0 अपर्चर और AI फीचर से लैस मिलता है. इस फोन में बैटरी 3315mAh की लगी है. यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.


No comments