Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

LG Stylo 4 की स्पेसिफिकेशन हुई लीक! होगी 6.2 इंच की FullVision डिस्प्ले

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स अपने एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसका नाम है LG Stylo 4 और जिसके फीचर्स और स्पेक्स ऑनलाइन लीक ...

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स अपने एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसका नाम है LG Stylo 4 और जिसके फीचर्स और स्पेक्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं. हालाँकि अभी इस फोन की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकरी नहीं मिली है.

Third party image reference
एलजी के इस फोन की स्पेसिफिकेशन Slashleaks के द्वारा लीक की गयी है. स्लैशलीक्स के मुताबिक LG Stylo 4 में हमें 6.2 इंच की TFT FullVision डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में देखने को मिलेगी. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया जायेगा.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन 2GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आयेगा और इस फोन में आप 2TB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगा पाएंगे. यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलेगा. Stylo 4 में बैटरी 3300mAh की होगी. इस फोन में स्टाइलस पेन भी होगा जिससे आप स्क्रीन पर लिख पाएंगे.

Third party image reference
इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 13MP का रियर कैमरा LED Fलाश के साथ मिलेगा जबकि फ्रंट में 5MP का वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा. फोन के बैक पैनल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

No comments

Latest Articles