Third party image reference जी हां दोस्तों, शाओमी ने जो सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन रेडमी Y2 को पिछले सप्ताह लॉन्च किया था वो आज इंडिया ...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, शाओमी ने जो सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन रेडमी Y2 को पिछले सप्ताह लॉन्च किया था वो आज इंडिया में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा. यह लेटेस्ट स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साईट अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा, जहाँ से आप इसे खरीद सकते हैं.
Third party image reference
रेडमी Y2 दो वेरिएंट में अवेलेबल होगा- एक 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ और एक 4GB रैम + 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ. इस फोन के सबसे हाईलाइटिंग फीचर की बात करें तो वो है इसका डुअल रियर कैमरा सेटअप और साथ ही AI से लैस 16MP का फ्रंट सेल्फी शूटर कैमरा. इसके अलावा 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाला डिस्प्ले भी इस फोन को खास बनाता है.
रेडमी Y2 की कीमत-
Third party image reference
शाओमी रेडमी Y2 की कीमत 9,999 से शरू होती है यानी कि 3GB रैम वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है जबकि 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 हो जाती है. दोनों ही वेरिएंट ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में उपलब्ध होंगे. अभी फ़िलहाल यह फोन अमेज़न और मी डॉट कॉम पर ही मिलेगा लेकिन कुछ हफ्ते बाद ऑफलाइन पार्टनर स्टोर पर भी ये फोन मिलने लगेगा. इस फोन के साथ एक Case भी दिया जा रहा है.
रेडमी Y2 के स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference- 5.99 इंच का एचडी+ डिस्प्ले (18:9 aspect रेश्यो)
- डुअल नैनो सिम स्लॉट
- डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट
- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर
- 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज
- 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा/ LED फ़्लैश
Third party image reference- फ्रंट सेल्फी कैमरा- 16MP / LED फ़्लैश
- फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल में
- एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.1
- बैटरी- 3080mAh की
- सेन्सर्स- accelerometer, एम्बिएंट लाइट, प्रोक्सिमिटी, gyro, इन्फ्रारेड
- फोन का वजन- 170 ग्राम
- फोन की मोटाई- 8.1mm


No comments