Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बजट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi S2 डुअल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च: रिपोर्ट

जी हां दोस्तों, शाओमी शायद एक डुअल रियर कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार सकता है. XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कम्पनी...

जी हां दोस्तों, शाओमी शायद एक डुअल रियर कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार सकता है. XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कम्पनी शाओमी रेडमी S2 को इंडिया में लॉन्च करने का प्लान बना रही है. यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा जिसमें डबल प्राइमरी कैमरा और फेस अनलॉक फीचर भी दिया जायेगा.


Third party image reference
शाओमी रेडमी S2 में आपको 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है और इसके डिस्प्ले का रिजोल्युसन 1440x720 पिक्सेल होगा. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है. ये प्रोसेसर आपको रेडमी नोट 5 में भी देखने को मिला होगा.

Third party image reference
रेडमी S2 के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा दिया जायेगा. इसके फ्रंट कैमरा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन इसका फ्रंट कैमेर फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करेगा. इस फोन में 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. रैम के बारे में भी कोई इनफार्मेशन नहीं दी गयी है. वैसे ये एक बजट फोन होगा तो 2GB या 3GB रैम ही दी जाएगी.

Third party image reference
शाओमी के इस स्मार्टफोन में 3080mAh की बैटरी हो सकती है. यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 9.5 पर चलेगा. रेडमी S2 के लॉन्च तारीख और कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles