Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

12 जून को लॉन्च हो रहे Redmi 6 में हो सकती है 4000mAh की बैटरी!

Third party image reference दोस्तों, शाओमी ने कन्फर्म कर दिया है कि वो रेडमी 6 को चीन में एक इवेंट के दौरान 12 जून को लॉन्च करने वाला ह...


Third party image reference
दोस्तों, शाओमी ने कन्फर्म कर दिया है कि वो रेडमी 6 को चीन में एक इवेंट के दौरान 12 जून को लॉन्च करने वाला है. इस फोन के साथ दो और फोन रेडमी 6A और रेडमी 6 प्लस लॉन्च होंगे. जिसमें से रेडमी 6A सबसे कम कीमत का होगा यानी बजट फोन होगा और इसकी कीमत 6 हजार के आस पास ही होगी.
रेडमी 6 के बारे में कम्पनी की तरफ से अभी तक कोई ऑफिसियल स्पेसिफिकेशन, फीचर्स या कीमत नहीं बताई गयी है, हालाँकि रयूमर्स और लीक्स के मुताबिक रेडमी 6 में आपको 4000mAh की पॉवरफुल बैटरी देखने को मिल सकती है.
रयूमर्स और लीक्ड खबरों के मुताबिक रेडमी 6 के स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
शाओमी रेडमी 6 में 5.84 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में हो सकता है. यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Oreo 8.1 चलेगा. प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है.
यह स्मार्टफोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ हो सकता है. यानी कि रेडमी 6 तीन-तीन वेरिएंट में लॉन्च होगा. इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा जो फोन के रियर पैनल में सेटअप किया हुआ होगा.

Third party image reference
रेडमी 6 के कैमरे के बारे में खबर है कि इसमें 12MP और 8MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है. जबकि फ्रंट में 5MP का सिंगल कैमरा हो सकता है. इस फोन में बैटरी 4000mAh का होने का अनुमान है.

No comments

Latest Articles