Third party image reference दोस्तों, भारती एयरटेल इस समय जियो पर कड़ी नजर रखकर कभी अपने प्लान्स में बदलाव कर रही है तो कभी नए-नए प्लान्...
Third party image reference
दोस्तों, भारती एयरटेल इस समय जियो पर कड़ी नजर रखकर कभी अपने प्लान्स में बदलाव कर रही है तो कभी नए-नए प्लान्स लॉन्च कर रही है. कम्पनी ने हाल ही में 399 रूपये के प्रीपेड प्लान में बदलाव करके डेली डेटा लिमिट 1.5GB से 2GB कर दिया था. और आज एकबार फिर एयरटेल ने अपने एक और प्लान में डेटा बेनिफिट में इजाफा कर दिया है. एयरटेल के इस कदम से आपको जियो का 149 रु वाला प्लान अब महंगा लग सकता है.
Third party image reference
रिलायंस जियो का 149 रूपये वाला प्लान इसलिए महंगा लगेगा क्योंकि एयरटेल ने अपने 149 रूपये के प्रीपेड प्लान में 1GB की बजाय अब 2GB डेटा हर रोज देना शुरू कर दिया है. जबकि जियो हमें इस प्लान में अभी भी 1.5GB डेटा ही दे रहा है. एयरटेल के इस 149 रु प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स के साथ रोज 100 SMS भी पहले की तरह ही मिलता रहेगा. इस प्लान की वैलिडिटी पुरे 28 दिन की है.
Third party image reference
एयरटेल का यह रिवाईज किया हुआ प्लान फ़िलहाल कुछेक प्रीपेड यूजर्स को ही मिल रहा है. हालाँकि एयरटेल सभी के लिए इस प्लान में 2GB डेटा देना जल्द ही शुरू कर सकता है क्योंकि सिर्फ कुछ कस्टमर्स को देने से जियो से टक्कर नहीं ली जा सकती.


No comments