जी हां दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी अपना नेक्स्ट जनरेशन का मी मैक्स 3 फैबलेट जुलाई में लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले ही इस ...
जी हां दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी अपना नेक्स्ट जनरेशन का मी मैक्स 3 फैबलेट जुलाई में लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले ही इस डिवाईस के key फीचर्स और स्पेक्स उजागर हो गए हैं. चाईनीज माइक्रो ब्लॉगिंग साईट विबो पर मी मैक्स 3 के स्पेसिफिकेशन स्पॉट हुए हैं.
Third party image reference
लीक्ड लिस्ट के मुताबिक शाओमी के मी मैक्स 3 में 6.99 इंच की बड़ी एलसीडी डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में होगी. इस फैबलेट को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट से लैस किया जा सकता है. इस डिवाईस में 3GB की रैम और 64GB की स्टोरेज स्पेस होगी. हालाँकि इसका एक और वेरिएंट आयेगा जिसमें 4GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी होगी.
Third party image reference
यह फैबलेट एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 10 पर चलेगा और लीक्स के मुताबिक इसमें 5500mAh की बैटरी क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ होगी. मी मैक्स 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी कैमरा 20MP का होगा. इसके अलावा फ़िलहाल और कोई इनफार्मेशन इस डिवाईस के बारे में पता नहीं चली है.
Third party image reference
आपको शायद पता होगा कि शाओमी ने मी मैक्स 2 को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था और इसबार भी कम्पनी इसके अपग्रेडेड वर्जन को जुलाई में ही लॉन्च करेगी. मी मैक्स 2 में 6.44 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गयी थी जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से powered किया गया था. इसमें 4GB की रैम थी और प्राइमरी कैमरा 12MP का था.


No comments