देशी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसे ईद मुबारक के नाम से प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। जिसमें G...
देशी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसे ईद मुबारक के नाम से प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। जिसमें GSM प्रीपेड ग्राहकों को फ्री कॉलिंग, इंटरनेट डेटा और SMS भी मिलेगा।
Third party image reference
BSNL ने 786 रुपये का ये कॉम्बो वाउचर प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स दिल्ली और मुम्बई सहित देश भर में कहीं भी कर सकेंगे। इसके साथ डेली 2GB डेटा भी दिया जाएगा और हर रोज 100 SMS भी भेजने को मिलेगा। इस ईद स्पेशल प्लान में आपको पूरे 150 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है।
Third party image reference
बीएसएनएल ने यह प्लान फेस्टिवल ऑफर के तौर पर पेश किया है और इसलिए इस प्लान का लाभ 15 दिनों तक ही लिया जा सकता है। 15 दिन के बाद यह प्लान मान्य नहीं होगा। हाल ही में कंपनी ने फीफा 2018 वर्ल्ड कप के मौके पर फुटबॉल प्रेमियों के लिए 149 रु का प्लान पेश किया था जिसमें डेली 4GB डेटा दिया जा रहा है।


No comments