दोस्तों, सैमसंग के अगले फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी नोट 9 की लॉन्च तारीख अब नजदीक आ रही है. खबर है कि यह फोन 9 अगस्त को न्यूयॉर्क में लॉन्च किया...
दोस्तों, सैमसंग के अगले फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी नोट 9 की लॉन्च तारीख अब नजदीक आ रही है. खबर है कि यह फोन 9 अगस्त को न्यूयॉर्क में लॉन्च किया जायेगा. इस फोन का डिज़ाइन गैलेक्सी नोट 8 की तरह ही रहने वाला है, परन्तु इसबार के नोट सीरीज फोन में पहले से ज्यादा पावरफुल कैमरा होगा और बैटरी भी बड़ी दी जाएगी. साथ में Bixby का नया वर्जन दिया जायेगा.
Third party image reference
सैमसंग के इस गैलेक्सी नोट 9 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट होने की बात कही जा रही थी लेकिन इसबार भी कम्पनी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर देगी जो फोन के बैक पैनल में कैमरा के नीचे सेटअप रहेगा. पिछले लीक्स में ये भी कहा जा रहा था कि इसमें नौच डिस्प्ले होगा लेकिन सैमसंग इसमें अपना इनफिनिटी डिस्प्ले ही लगाएगी.
Third party image reference
इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल एचडी सुपर अमोलेड डिस्प्ले 18.5:9 aspect रेश्यो में दिया जायेगा. फोन में 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद रहेगा, क्योंकि सैमसंग इसका महत्व जानती है इसलिए इस फीचर को अभी भी दे रही है. ऑडियो जैक नीचे साइड होगा जिसके बगल में USB टाइप C पोर्ट, माइक्रोफोन, स्पीकर ग्रिल और एस-पेन रखने का स्लॉट होगा.
Third party image reference
गैलेक्सी नोट 9 में डेडिकेटेड Bixby बटन दाहिने साइड दिया जा सकता है, जबकि वॉल्यूम रॉकर बायीं तरफ दिया जायेगा. कैमरे की बात करें तो नोट 9 भी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ही आयेगा. इसमें 12MP+12MP का इम्प्रूव्ड रियर कैमरा हो सकता है.
प्रोसेसर की बात करें तो सैमसंग इस गैलेक्सी नोट 9 में स्नैपड्रैगन का 845 चिपसेट लगा सकती है, हालाँकि इस प्रोसेसर के साथ यूएस मार्केट में ही उतारा जायेगा. इंडिया और बाकी देशों में यह फोन सैमसंग के अपने प्रोसेसर Exynos 9810 के साथ पेश किया जायेगा. इस फोन में 8GB की रैम और 512GB की इंटरनल मेमोरी हो सकती है. वैसे इसका एक 6GB रैम वेरिएंट भी लॉन्च किया जायेगा.
Third party image reference
सैमसंग इस फ्लैगशिप फोन में बड़ी बैटरी दे सकती है. ख़बरों कि माने तो गैलेक्सी नोट 9 में 4000mAh की बैटरी लगायी जाएगी और ये वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी. फोन को स्लिम और सुन्दर बनाने के चक्कर में कम्पनियां छोटी बैटरी दे देती है. जिससे फोन को बार बार चार्ज करने का झंझट रहता है. इसलिए सैमसंग अपने इस फ्लैगशिप फोन में भी बड़ी बैटरी देनी की कोशिश कर रही है ताकि कम से कम एक दिन तो आराम से काम चल जाए.


No comments