Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इस फोन में है 13000mAh की बैटरी, 6GB रैम और 4 कैमरा!

Third party image reference दोस्तों, आजकल के स्मार्टफोन बेजेल लेस और स्लिम होते जा रहे हैं जिसके चलते फोन में दमदार बैकअप वाली बैटरी लग...


Third party image reference
दोस्तों, आजकल के स्मार्टफोन बेजेल लेस और स्लिम होते जा रहे हैं जिसके चलते फोन में दमदार बैकअप वाली बैटरी लगा पाना मुश्किल हो गया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिसमें 13000mAh की बैटरी दी गयी है। वो स्मार्टफोन Ulefone Power 5 है।

Third party image reference
इस फोन की 13000mAh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चलती है। इसका मतलब एक साल में आपको मात्र 52 बार इसे चार्ज करने की जरूरत पड़ेगी। इस भीमकाय बैटरी को चार्ज करने में भी ज्यादा टाइम नहीं लगता क्योंकि इसमें आपको 5V/5A का सुपर फ़ास्ट चार्जर मिलता है जो फोन को मात्र 2.5 घंटे में फुल चार्ज कर देता है। इसके अलावा ये फोन 10W वायरलेस चार्ज भी सपोर्ट करता है।

Third party image reference
उलेफोने पॉवर 5 में बड़ी बैटरी के साथ और भी कई सॉलिड फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में आपको 6GB की रैम मिलती है और इंटरनल मेमोरी 64GB की दी गयी है। फोन को मीडियाटेक MT6763 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन का परफॉर्मेंस काफी लाजवाब है और ये कभी लैग नहीं करता। मल्टीटास्किंग भी बहुत स्मूथली की जा सकती है।

Third party image reference
फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको 6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिल जाता है। फोन के बैक में लेदर की फिनिशिंग दी गयी है ताकि फोन हाथ में अच्छे से पकड़ में रहे। यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है।

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इसमें एक-दो नहीं चार-चार कैमरे दिए गए हैं। जी हां, इस फोन में 21MP+5MP का ड्यूल रियर कैमरा मिलता है और फ्रंट में ड्यूल कैमरा 13MP+5MP का दिया गया है।

No comments

Latest Articles