Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया सस्ता Selfie स्मार्टफोन 18:9 डिस्प्ले के साथ

देशी स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने Canvas 2 Plus (2018) नाम से एक सेल्फी सेंट्रिक फ़ोन 18:9 डि...

देशी स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने Canvas 2 Plus (2018) नाम से एक सेल्फी सेंट्रिक फ़ोन 18:9 डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। बहुत समय पहले लॉन्च हुए कैनवास 2 प्लस का अपग्रेडेड वर्जन है ये। यह स्मार्टफोन ब्लैक और मैट ब्लैक कलर में रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 8,999 रु रखी गयी है।

Third party image reference
माइक्रोमैक्स के इस सेल्फी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है। फोन में 1.3GHz का क्वैड कोर प्रोसेसर लगाया गया है। रैम और स्टोरेज की बात की जाय तो 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है। उसके अलावा फोन में 128GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड यूज कर सकते हैं।

Third party image reference
जैसा कि मैंने पहले ही कहा कि यह एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है तो इस फोन में आपको 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है। इस कैमरे में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। रियर कैमरे की बात करें तो 13MP का रियर कैमरा ब्यूटी मोड और टाइम लैप्स फीचर के साथ मिलता है।

Third party image reference
माइक्रोमैक्स कैनवास 2 प्लस (2018) में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो फोन के बैक पैनल में सेटअप किया हुआ है। इस फोन में 4000mAh की पॉवरफुल बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G Volte सपोर्ट, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि दी गयी है।

No comments

Latest Articles