Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

20 हजार के बजट में आपके लिए बेस्ट रहेगा Huawei का ये डुअल कैमरा फोन!

दोस्तों, अगर आप किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं जिसकी कीमत 20 हजार के आस पास हो और उसमें फीचर्स भी तगड़े हों तो आज मैं आपको ऐसे ही ...

दोस्तों, अगर आप किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं जिसकी कीमत 20 हजार के आस पास हो और उसमें फीचर्स भी तगड़े हों तो आज मैं आपको ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में बताऊंगा जिसमें आपको सबकुछ लेटेस्ट मिलेगा और कीमत भी 20,000 रु से कम ही है.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन हुवावे कम्पनी का है. इस फोन का नाम Huawei P20 lite है जिसे हुवावे ने कुछ समय पहले मार्च 2018 में ही लॉन्च किया था, इसकी कीमत मात्र 19,999 रूपये है. इस फोन में आपको 5.84 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले नौच के साथ मिलता है. जैसा कि आपने iphone 10 में देखा भी होगा.

Third party image reference
इस फोन को हुवावे ने अपने ही ओक्टा कोर प्रोसेसर HiSilicon Kirin 659 प्रोसेसर से लैस किया है. इसमें आपको 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है. कैमरा की बात करें तो हुवावे P20 लाइट में 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा फेज डिटेक्शन, ऑटोफोकस और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट में 24MP का शानदार सेल्फी कैमरा भी दिया गया है.

Third party image reference
हुवावे P20 लाइट एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलता है और इसमें आप डुअल नैनो सिम इस्तेमाल कर सकते हैं. फोन में 3000mAh की बैटरी दी गयी है और इस स्मार्टफोन का वजन 145 ग्राम है. हुवावे का यह फोन काफी स्लिम है और देखने में बहुत खूबसूरत लगता है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles