Third party image reference देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने जियो के डबल धमाका ऑफर को टक्कर देने के बजाय जियो के 98 रु प्ल...
Third party image reference
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने जियो के डबल धमाका ऑफर को टक्कर देने के बजाय जियो के 98 रु प्लान से मुकाबला करने के लिए अपने 99 रुपये के प्लान में बदलाव किया है। इस 100 रु से कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान में अब पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा।
Third party image reference
एयरटेल ने इस प्लान में अब 2GB डेटा देना शुरू कर दिया है। पहले इस पैक में सिर्फ 1GB डेटा मिल रहा था। वॉइस कॉलिंग पहले भी अनलिमिटेड थी और अभी भी आप असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा अब इस प्रीपेड प्लान में टोटल 2800 sms का लाभ मिलेगा क्योंकि रोज 100 एसएमएस दिया जाएगा और प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की ही है।
Third party image reference
रिलायंस जियो के 98 रु प्लान की बात करें तो जियो इस प्लान में 2GB हाई स्पीड डेटा प्रीपेड यूजर्स को देता है, कॉलिंग अनलिमिटेड पूरे देश में करने को मिलता है। इस पैक में जियो कुल 300 sms देता है जबकि एयरटेल ने डेली 100 sms देना शुरू कर दिया है। वैसे इसका असर जियो पर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि आजकल sms बहुत ही कम लोग यूज करते हैं।


No comments