Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

5000mAh की दमदार बैटरी के साथ Motorola One Power भारत में हुआ लॉन्च !

Third party image reference Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, लेनोवो की स्वामित्व वाली स्मार्टफोन कम्पनी मोटोरोला ने अपना नौच डिस्प्ले व...


Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, लेनोवो की स्वामित्व वाली स्मार्टफोन कम्पनी मोटोरोला ने अपना नौच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम Motorola One Power रखा गया है. इसके नाम से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये google के एंड्राइड वन प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया गया है और इसे रेगुलर सॉफ्टवेयर और सिक्यूरिटी अपडेट मिलते रहेंगे. एंड्राइड वन पर चलने वाले इस मोटो फोन को जल्द ही एंड्राइड पाई 9 भी मिल जायेगा, ऐसा कम्पनी का कहना है. अब चलिए इस फोन की कीमत और सारे स्पेक्स जान लेते हैं.

Third party image reference
मोटोरोला वन पॉवर को केवल एक ही वेरिएंट में इंडिया लाया गया है और वो वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ. फोन की कीमत15,990 रूपये रखी गयी है. इस स्मार्टफोन को आप एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट से 5 अक्टूबर को दिन के 12 बजे से खरीद सकेंगे. हालाँकि फोन की रजिस्ट्रेशन आज से ही फ्लिप्कार्ट पर शुरू हो जाएगी. इस फोन को खरीदने के लिए आप पहले से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
मोटोरोला One Power का फुल स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है और इसमें 6.2 इंच का मैक्स विज़न फुल एचडी+ डिस्प्ले 18.7:9 एस्पेक्ट रेश्यो और नौच डिज़ाइन के साथ मिलता है. इस फोन में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गयी है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक सपोर्ट करता है.

Third party image reference
मोटोरोला के इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है जिसके साथ Adreno 509 जीपीयु दिया गया है. इस फोन में आपको 5000mAh की दमदार बैटरी मिल जाएगी जो सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 6 घंटे का यूजेज टाइम देती है. इसके साथ 15W का टर्बो चार्जर मिलता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16MP और 5MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है. फोन के फ्रंट साइड में 12MP का सिंगल सेल्फी कैमरा मिलता है. इस फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर सेटअप किया गया है. यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा.

No comments

Latest Articles