Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो A7 की फुल स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द होगा लॉन्च !

Third party image reference Teknikal Raman:  दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो एक और स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने वाली है. कम्पनी  ओप...


Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो एक और स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने वाली है. कम्पनी ओप्पो A7 नाम के एक फोन पर काम कर रही है. शायद आपको मालूम होगा कि ओप्पो ने 10 सितम्बर को चीन में ओप्पो A7X लॉन्च किया था, और अब शायद कम्पनी इसका दूसरा वर्जन A7 पेश करेगी. इस अपकमिंग फोन के बारे में अबतक कोई खास इनफार्मेशन नहीं मिली थी लेकिन अब इस स्मार्टफोन की फुल स्पेसिफिकेशन लीक होकर सामने आ गयी है तो इसे कभी भी ओप्पो लॉन्च कर सकती है.

Third party image reference
आपको बता दें कि ये लीक्ड स्पेसिफिकेशन स्लैशलीक्स के द्वारा लीक की गयी है, जिसके अनुसार ओप्पो A7 जो है वो 6.2 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आयेगा. फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट से powered किया जायेगा जिसके साथ Adreno 506 जीपीयु होगा. रैम और स्टोरेज की बात करें तो ये स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आयेगा. पहला 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ और दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी के साथ.

Third party image reference
ओप्पा A7 के लीक्स स्पेक्स शीट के ही अनुसार इस फोन के कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो यह स्मार्टफोन 13MP+2MP के डबल रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा, इन दोनों कैमरा का अपर्चर साइज़ क्रमशः f/2.2 और f/2.4 होगा और साथ में LED फ़्लैश लाइट भी होगी. सेल्फी लवर्स के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मौजूद होगा.

Third party image reference
ओप्पो का ये फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर आधारित कलर ओएस 5.2 पर चलेगा. इस फोन में 4230mAh की तगड़ी बैटरी मिलेगी. यह फोन आपको ब्लू और गोल्ड कलर में देखने को मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G Volte सपोर्ट, wifi, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास आदि के साथ accelerometer, प्रोक्सिमिटी, लाइट सेंसर भी होंगे. साथ में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में सेट किया हुआ मिलेगा.

Third party image reference

No comments

Latest Articles