Copyright Holder: Teknikal Raman दोस्तों, आजकल टेलीकॉम इंडस्ट्री के सभी ऑपरेटर एक दूसरे से आगे निकल जाने की होड़ में है। लेकिन हम और आप...
Copyright Holder: Teknikal Raman
दोस्तों, आजकल टेलीकॉम इंडस्ट्री के सभी ऑपरेटर एक दूसरे से आगे निकल जाने की होड़ में है। लेकिन हम और आप सभी जानते हैं कि जो अपने कस्टमर्स की दिल की बात मानता है और अपने ग्राहकों की भलाई के लिए कुछ करता है तभी वो कंपनी बुलंदियों पर पहुंचता है। और आज हम आपके लिए प्रमुख तीन ऑपरेटर जियो, एयरटेल और BSNL के 149 रु के प्लान की तुलना करेंगे और बताएंगे कि किसका प्लान सबसे बढ़िया और किफायती है।
जियो प्लान- 149 रु
Copyright Holder: Teknikal Raman
सबसे पहले रिलायंस जियो के 149 रु प्लान की बात करें तो इस प्लान में जियो के प्रीपेड यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा मिलता है, हालांकि इस समय डबल धमाका ऑफर के तहत हर रोज 1.5GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है। यानी कुल 3GB हर रोज डेटा मिल रहा है। साथ में अनलिमिटेड वॉइस और वीडियो कॉलिंग इस प्लान में दी जाती है। इसके अलावा हर रोज 100 SMS भी मिलता है। जियो के इस 149 रु प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है।
एयरटेल प्लान- 149 रु
Copyright Holder: Teknikal Raman
एयरटेल की बात करें तो एयरटेल अपने इस 149 रु प्लान में अपने प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 2GB डेटा प्रदान करता है। अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉल करने दी जाती है, हालांकि रोमिंग में मुफ्त कॉलिंग नहीं मिलती। मैसेजिंग के लिए 100 SMS डेली दिया जाता है। और इस प्लान में एयरटेल भी 28 दिन की वैलिडिटी देता है।
BSNL प्लान- 149 रु
Copyright Holder: Teknikal Raman
बीएसएनएल ने यह प्लान अभी लॉन्च ही किया है। BSNL के 149 रु प्लान में प्रीपेड यूजर्स को डेली 4GB डेटा मिलने वाला है। हालांकि ये 3G मोबाइल डेटा होगा। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इस प्लान में कोई कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं दी है। इसलिए ये सिर्फ डेटा प्लान है।
किसका प्लान निकला बेहतर?
Copyright Holder: Teknikal Raman
तीनों में से किसका प्लान बेस्ट है ये तो अब आपको भी पता चल गया होगा इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स को जानकर। कॉलिंग और डेटा के हिसाब से देखें तो जियो का ही 149 रु प्लान बेहतर साबित होता है क्योंकि एयरटेल अनलिमिटेड कॉलिंग तो दे रहा है लेकिन रोमिंग कॉल्स चार्ज किया जाएगा।


No comments