Third party image reference दोस्तों, आप सभी को मालूम होगा ही कि चंद दिनों पहले एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3.1 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कि...
Third party image reference
दोस्तों, आप सभी को मालूम होगा ही कि चंद दिनों पहले एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3.1 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन की कीमत 10,499 रूपये रखी गयी है. यह फोन काला और सफ़ेद रंग में उपलब्ध हुआ है. इस फोन पर अभी से ही दमदार डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर दिए जा रहे हैं. जी हाँ, अगर आप इस फोन को पेटीएम मॉल से खरीदते हैं तो यह फोन आपको सिर्फ 9,239 रूपये का पड़ेगा क्योंकि शॉपिंग करने के बाद आपको 1260 रु का कैशबैक मिल जायेगा.
Third party image reference
नोकीया के इस स्मार्टफोन Nokia 3.1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. साथ ही डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी लगा हुआ है. इस फोन में 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. और 256GB तक एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी यूज कर सकते हैं.
Third party image reference
नोकिया 3.1 में लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 मिलता है और इसमें मीडियाटेक का MT6750N प्रोसेसर लगा है. कैमरा की बात करें तो इस फोन में 13MP का सिंगल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है, वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में बैटरी 2990mAh की लगी है.


No comments