Third party image reference दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी शाओमी कम कीमत में अधिक फीचर्स से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जा...
Third party image reference
दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी शाओमी कम कीमत में अधिक फीचर्स से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जानी जाती है. ये कम्पनी 10 से 20 हजार रूपये के अन्दर के स्मार्टफोन पर ज्यादा फोकस करती है. और साथ ही 10,000 रु से कम कीमत के भी कई स्मार्टफोन हर साल लॉन्च करती है. आज हम शाओमी के उन फोन्स की बात करेंगे जो आपको 10 हजार रूपये के अन्दर ही मिल जाते हैं और इनमें सेल्फी फ़्लैश भी है. तो चलिए बिना किसी देरी के उन स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं.
1. शाओमी रेडमी नोट 5- कीमत- 9,999 रूपये
Third party image reference
शाओमी ने इस रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन को फरवरी 2018 में लॉन्च किया था. ये फोन 10 हजार के अन्दर मिलने वाला सबसे बढिया परफॉरमेंस देने वाला फोन है. इस डिवाईस में 5.99 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. और साथ ही डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है.
Third party image reference
रेडमी नोट 5 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. इस फोन में आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की स्टोरेज मिल जाती है. वैसे इस फोन का 4GB रैम वेरिएंट है लेकिन उसकी कीमत 12 हजार रूपये के करीब हो जाती है. इस फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है जिसमें आप डुअल नैनो सिम यूज कर सकते हैं और माइक्रो एसडी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो रेडमी नोट 5 में आपको 12 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट में सेल्फी कैमरा 5MP का दिया है, इस कैमरे के साथ भी LED फ़्लैश लाइट दिया गया है. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही कैमरा के नीचे सेटअप किया हुआ है. रेडमी नोट 5 में आपको 4000mAh की दमदार बैटरी मिल जाती है. और ये एंड्राइड के nougat ओएस पर काम करता है.
2. शाओमी रेडमी Y2- कीमत- 9,999 रूपये
Third party image reference
शाओमी का ये रेडमी Y2 स्मार्टफोन एक-डेढ़ महीने पहले जून में लॉन्च हुआ था. यह स्मार्टफोन सेल्फी सेंट्रिक फोन है. इसलिए इसमें आपको कैमरा काफी दमदार मिलता है. इस फोन में 5.99 इंच का एचडी डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है और इसपर भी गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन लगा है.
Third party image reference
रेडमी Y2 को भी क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. इस फोन में आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की स्टोरेज मिल जाती है. वैसे इस फोन का 4GB रैम वेरिएंट है लेकिन उसकी कीमत 13 हजार रूपये के करीब हो जाती है. इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट है, इसलिए इस फोन में एक साथ दो सिम और माइक्रो एसडी यूज किया जा सकता है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो रेडमी Y2 में आपको 12MP+3MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट में सेल्फी 16MP का सिंगल कैमरा दिया है, इस कैमरे के साथ भी LED फ़्लैश लाइट दिया गया है. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है. इस फोन में आपको 3080mAh की बैटरी दी गयी है. ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है.
3. शाओमी रेडमी 5- कीमत- 7,999 रूपये
Third party image reference
इस स्मार्टफोन को शाओमी ने दिसंबर 2017 में लॉन्च किया था. रेडमी 5 में शाओमी ने 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया है. डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी लगा हुआ है. इस फोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट है. हालाँकि ये हाइब्रिड सिम स्लॉट है तो इसमें एक साथ दो सिम यूज कर सकते हैं या फिर एक सिम और एक माइक्रो एसडी कार्ड.
Third party image reference
शाओमी रेडमी 5 को भी क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. इस फोन में आपको 2GB की रैम के साथ 16GB की स्टोरेज मिलती है. इस फोन का 3GB रैम और 4GB रैम वेरिएंट भी है. 3GB वाले की कीमत 8,999 रूपये है और 4GB रैम वाले की कीमत 10,999 रूपये है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो रेडमी 5 में आपको 12 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट में सेल्फी कैमरा 5MP का दिया है, इस कैमरे के साथ भी LED फ़्लैश लाइट दिया गया है. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही कैमरा के नीचे सेटअप किया हुआ है. रेडमी 5 में आपको 3300mAh की बैटरी दी गयी है. ये फोन एंड्राइड ओएस 7.1.2 पर चलता है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات