दोस्तों, आप सभी जानते ही हैं कि रिलायंस जियो की टेलिकॉम सेक्टर में एंट्री से कितना कुछ बदल गया है. कॉलिंग से लेकर डेटा और SMS की कीमत में ...
दोस्तों, आप सभी जानते ही हैं कि रिलायंस जियो की टेलिकॉम सेक्टर में एंट्री से कितना कुछ बदल गया है. कॉलिंग से लेकर डेटा और SMS की कीमत में भारी गिरावट हुई और अधिक से अधिक लोग स्मार्टफोन लेने लगे और भरपूर इन्टरनेट का लाभ उठाने लगे. इसके अलावा कई कम्पनियों को अपना बोरिया बिस्तर समेत कर जाना पड़ा. और अब इस दूरसंचार क्षेत्र में कुछ गिने चुने ही ऑपरेटर बचे हैं.
Third party image reference
आज हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन के उस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 90 या 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ सबकुछ मिलता है. और ये प्लान 3 महीने की वैधता वाला सबसे बढ़िया प्लान है.
जियो प्लान- 449 रूपये
Third party image reference
सबसे पहले रिलायंस जियो की ही बात करते हैं. जियो का ये 449 रूपये का प्लान 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आने वाला सबसे बढ़िया और किफायती प्लान है. इस प्लान में जियो के प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 1.5GB हाई स्पीड 4G डेटा यूज करने के लिए मिलता है.
वॉईस कॉलिंग के साथ विडियो कॉलिंग भी अनलिमिटेड करने को दी जाती है. इसके अलावा 100 SMS डेली मिलता है. साथ ही जियो अपने सभी ऐप्स और कॉलर ट्यून की सर्विस भी मुफ्त देता है. यह प्लान पूरे 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है.
एयरटेल प्लान- 509 रूपये
Third party image reference
भारती एयरटेल के प्लान की बात करें तो इसका 509 रूपये वाला प्लान 3 महीने की लम्बी वैधता वाला बेस्ट प्लान है. एयरटेल के इस प्लान में आपको डेली 1.4GB डेटा मिलता है जिसे आप 4G डिवाईस या 2G और 3G हैंडसेट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स बिना किसी FUP लिमिट के करने के लिए मिलता है. एयरटेल इस प्लान में 100 SMS हर रोज देता है. और प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की होती है.
वोडाफोन प्लान- 509 रूपये
Third party image reference
एयरटेल की तरह वोडाफोन के पास भी 3 महीने की वैलिडिटी वाला 509 रूपये का ही प्लान है. और जो बेनिफिट एयरटेल प्रोवाइड करता है वही वोडाफोन भी अपने इस प्लान में देता है. हर रोज 1.4GB डेटा के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स. साथ में हर रोज 100 SMS भी वोडाफोन'यूजर्स को इस प्लान में मिलता है. और वैलिडिटी 90 दिन की मिलती है.
आपको सबसे बढ़िया किस कम्पनी का प्लान लगता है? और आप अभी किस ऑपरेटर के साथ जुड़े हुए हैं? नीचे कमेन्ट बॉक्स में अपना जवाब जरुर दें.


ليست هناك تعليقات