Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये कम्पनी ला रही है महज 3.3 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, लेकिन 3GB होगी रैम !

Third party image reference दोस्तों, आप सोच रहे होंगे कि ये कौन सी स्मार्टफोन कम्पनी है जो महज 3.3 इंच डिस्प्ले वाला फोन ला रहा है. आज ...


Third party image reference
दोस्तों, आप सोच रहे होंगे कि ये कौन सी स्मार्टफोन कम्पनी है जो महज 3.3 इंच डिस्प्ले वाला फोन ला रहा है. आज जहाँ सभी कम्पनियां कम से कम 5.5 इंच का स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है तो भला इतनी छोटी सी स्क्रीन वाला फोन कौन लेगा. लेकिन आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें छोटा सा स्मार्टफोन चाहिए जिसे वो एकदम आसानी से एक हाथ से यूज कर सकें. और इस छोटे से फोन में ही आज के टाइम के सभी फीचर्स इन फोन में हो. जो कम्पनी ये 3.3 इंच डिस्प्ले वाला फोन लाने है उस कम्पनी का नाम Palm है.

Third party image reference
आपको शायद न पता हो, Palm एक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड थी जो पॉकेट PC के साथ स्मार्टफोन भी बनाया करती थी. इस कम्पनी ने अपना अंतिम प्रोडक्ट सात साल पहले Palm प्री 3 वेबOS के साथ लॉन्च किया था. एंड्राइडपुलिस की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ये कम्पनी फिर से स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कदम रखने वाले है एक छोटे से डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के साथ. और ये फोन google के एंड्राइड ओएस पर चलेगा.

Third party image reference
रिपोर्ट के अनुसार, ये नया Palm स्मार्टफोन Pepito नाम से आयेगा जिसमें 3.3 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया जायेगा. मार्केट में इतनी छोटी स्क्रीन वाला फोन अब नजर भी नहीं आते हैं. इस फोन में 800mAh की बैटरी दी जाएगी. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से लैस किया जायेगा.

Third party image reference
सबसे खास बात इस स्मार्टफोन में 3GB की रैम मिलेगी और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी. ये फोन एंड्राइड के नवीनतम ओएस ओरियो 8.1 पर चलेगा. यह स्मार्टफोन गोल्ड और टाइटेनियम कलर ऑप्शन में आयेगा. पाम का ये स्मार्टफोन वेरिज़ोन एक्सक्लूसिव होगा और US में लॉन्च होगा. अन्य मार्केट्स और इंडिया में आयेगा या नहीं, इसके बारे में अभी कुछ कह नहीं सकते.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles