Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

नोकिया 5.1 सहित Nokia के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च !

Third party image reference आज एचएमडी ग्लोबल ने एक साथ नोकिया के तीन-तीन स्मार्टफोन एकसाथ भारत में लॉन्च किया. कम्पनी ने नोकिया 2.1, नो...


Third party image reference
आज एचएमडी ग्लोबल ने एक साथ नोकिया के तीन-तीन स्मार्टफोन एकसाथ भारत में लॉन्च किया. कम्पनी ने नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. नोकिया इसी महीने नोकिया 6.1 प्लस भी लॉन्च करने वाली है. ये जो तीन स्मार्टफोन आज लॉन्च हुए हैं उसे नोकिया 2 (2018), नोकिया 3 (2018) और नोकिया 5 (2018) के नाम से भी जाना जाता है. ये फोन नोकिया 2, नोकिया 3 और नोकिया 5 का अपग्रेडेड वर्जन है.

Third party image reference
इस तीनो स्मार्टफोन में से नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1 में 18:9 aspect रेश्यो का डिस्प्ले मिलता है और ये फोन एंड्राइड वन पर चलते हैं. जबकि नोकिया 2.1 स्टैण्डर्ड 16:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाला डिस्प्ले के साथ आता है और एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है.
नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1 की कीमत-

Third party image reference
कीमत की बात करें तो नोकिया 2.1 की प्राइस 6,999 रूपये रखी गयी है. ये फोन तीन तरह के मेटलिक कलर वेरिएंट ब्लू/ब्लैक, ब्लू/सिल्वर और ग्रे/सिल्वर रंग में मिलेगा. इसके बाद नोकिया 3.1 जो है ये अब 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आया है, जिसकी कीमत 11,999 रूपये रखी गयी है. वहीँ नोकिया 5.1 की कीमत की बात करें तो ये आपको 14,499 रूपये में मिलेगा. इन स्मार्टफोन की सेल 12 अगस्त से ऑनलाइन और ऑफलाइन भी शुरू हो जाएगी.
नोकिया 2.1 का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
नोकिया का सबसे सस्ता बजट फोन नोकिया 2.1 एंड्राइड ओरियो (गो एडिशन) पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है और इसमें 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले 16:9 aspect रेश्यो में मिलता है इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर लगाया गया है. फोन में 1GB की रैम और 8GB की स्टोरेज दी गयी है.

Third party image reference
इस फोन में नोकिया ने 8MP का सिंगल रियर कैमरा LED फ़्लैश लाइट के साथ दिया है, फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है. इस डिवाईस में 128GB का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है. नोकिया 2.1 में 4000mAh की बैटरी दी गयी है जो दो दिनों का बैकअप देती है.
नोकिया 3.1 का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
  • 5.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले
  • कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन
  • एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.0
  • प्रोसेसर- मीडियाटेक MT6750
  • 3GB रैम और 32GB स्टोरेज

Third party image reference
  • 13MP का रियर कैमरा/ LED फ़्लैश
  • फ्रंट कैमरा- 8MP
  • माइक्रो एसडी सपोर्ट- 128GB
  • बैटरी- 2990mAh
नोकिया 5.1 का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
नोकिया 5.1 एंड्राइड वन पर बेस्ड एंड्राइड ओरियो पर चलता है. इस फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. यह स्मार्टफोन मीडियाटेक MT6755S ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में इसमें 16MP का रियर कैमरा मिलता है जो PDAF सपोर्ट और LED फ़्लैश के साथ है. सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. नोकिया 5.1 में 3000mAh की बैटरी दी गयी है. इस फोन में 3GB रैम के साथ 32GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles