Third party image reference जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर द्वारा इसी साल जनवरी में लॉन्च किया गया Honor View 10 अब 8GB रैम व...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर द्वारा इसी साल जनवरी में लॉन्च किया गया Honor View 10 अब 8GB रैम वेरिएंट में लॉन्च होने वाला है. हालाँकि ये वेरिएंट चीन में लॉन्च किया जायेगा. भारत में इस स्मार्टफोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मौजूद है. इसका ये नया 8GB रैम वेरिएंट इंडिया में भी आयेगा या नहीं, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है.
Third party image reference
हॉनर व्यू 10 का ये नया वेरिएंट जो चीन में लॉन्च होने वाला है उसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज होगी. इस वेरिएंट की कीमत का भी पता अभी नहीं चला है. इसमें कोई शक नहीं कि 8GB की रैम के साथ ये फोन बेहतरीन परफॉरमेंस देगा. इस फोन में हुवावे का लेटेस्ट GPU टर्बो टेक्नोलॉजी भी दिया जायेगा जो गेमिंग को बेहतर बनाएगा और बैटरी कम खपत करेगा.
हॉनर व्यू 10 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में है. फोन को HiSilicon किरिन 970 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. इस डिवाईस में 256GB की एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी यूज किया जा सकता है. इस फोन में बैटरी 3750mAh की लगी है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फ़ोन में 16MP+20MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.0 ओएस पर चलता है.


ليست هناك تعليقات