Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

कल JioPhone 2 पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, यहाँ मिलेगा ये 4G फीचर फोन

Third party image reference जियो के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने 41वें जनरल मीटिंग में इस जियोफोन 2 की घोषणा की थी. ये फोन जियोफोन का सक्से...


Third party image reference
जियो के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने 41वें जनरल मीटिंग में इस जियोफोन 2 की घोषणा की थी. ये फोन जियोफोन का सक्सेसर है. सबसे खास बात ये नया जियोफोन 2 जो है वो क्वर्टी key पैड के साथ आता है. ये 4G फीचर फोन कल यानी 16 अगस्त को पहली बार ग्राहकों के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसबार इस जियोफोन को फ़्लैश सेल के जरिये जियो डॉट कॉम पर दोपहर 12 बजे से बेचा जायेगा.
जियोफोन 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
रिलायंस इंडस्ट्रीज के 41वें एनुअल जनरल मीटिंग में इस फोन की कीमत 2,999 रूपये रखी गयी थी और इतने ही रूपये आपको आर्डर प्लेस करने के दौरान ही पेमेंट करना होगा. कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा नहीं मिलेगी. इस फोन की ज्यादा डिमांड की वजह से जियोफोन की शिपमेंट में देरी भी हो सकती है.
इस जियोफोन 2 में आप डुअल नैनो सिम यूज कर सकते हैं. यह 4G फीचर फोन KaiOS पर काम करता है. फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 512MB की रैम और 4GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. हालाँकि एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगाकर इसकी स्टोरेज को 128GB और बढाया जा सकता है.
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो जियोफोन 2 में 2MP का रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट में विडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए VGA कैमरा दिया गया है.

Third party image reference
यह फीचर फोन 4G VOLTE, VoWi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस, NFC, एफएम रेडियो सपोर्ट करता है. इसमें डेडिकेटेड वोइस कमांड बटन दिया गया है. फोन में बैटरी 2000mAh दी गयी है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles