Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल ने आज नोकिया ब्रांड के Nokia 5.1 Plus को भारत में पेश कर दिया है....
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल ने आज नोकिया ब्रांड के Nokia 5.1 Plus को भारत में पेश कर दिया है. ये फोन एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर लॉन्च किया गया है और बिक्री के लिए भी इसी ऑनलाइन शॉपिंग साईट पर 1 अक्टूबर से उपलब्ध हो जायेगा. हालाँकि फोन तो अभी से ही वेबसाइट पर सेल के लिए लिस्ट किया जा चुका है. इसके अलावा नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से भी इसे ख़रीदा जा सकता है.
Third party image reference
नोकिया 5.1 प्लस सिर्फ एक वेरिएंट में ही आया है, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ और फोन की कीमत महज 10,999 रूपये रखी गयी है. लॉन्च ऑफर के तौर पर एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को 1800 रु और 240GB डेटा का लाभ तुरंत मिलेगा अगर ग्राहक एयरटेल के 199 रु प्लान, 249 रु प्लान या 448 रूपये के प्लान से रिचार्ज करते हैं. नोकिया का यह स्मार्टफोन आप ब्लैक और ब्लू रंग में खरीद सकेंगे.
नोकिया 5.1 प्लस का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
नोकिया 5.1 प्लस डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और ये एंड्राइड वन पर बेस्ड एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है. इस फोन में 5.86 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले नौच के साथ दिया गया है. यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हिलियो पी60 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में इसमें आपको 13MP+5MP का डबल रियर कैमरा मिलता है जो PDAF सपोर्ट और LED फ़्लैश के साथ है. सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. नोकिया 5.1 प्लस में 3060mAh की बैटरी दी गयी है. इस फोन में 3GB रैम के साथ 32GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.


ليست هناك تعليقات