Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, हुवावे ने अपने नोवा 3i स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है. ये लेटेस्...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, हुवावे ने अपने नोवा 3i स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है. ये लेटेस्ट वेरिएंट सिर्फ चीन के मार्केट में उतारा गया है. इससे पहले इस फोन के दो वेरिएंट पहले से ही मौजूद है. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज और दूसरा 6GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ. हालाँकि इंडिया में इस फोन का सिर्फ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ही उपलब्ध है.
Third party image reference
हुवावे नोवा 3i के इस लेटेस्ट लॉन्च हुए वेरिएंट की कीमत की बात करें तो ये 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 2,399 रखी गयी है, यानी करीब 25000 रूपये इस फ़ोन की कीमत है. इस फोन को एक नए कलर वेरिएंट एकेसिया रेड में भी पेश किया गया है. इस फोन के तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, पर्पल और सफ़ेद पहले से ही थे. लेकिन अब लाल रंग आ जाने से ये 4 कलर वेरिएंट में मिलने लगा है.
हुवावे Nova 3i का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और दोनों ही स्लॉट 4G Volte सपोर्ट करता है. नोवा 3i एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड EMUI 8.2 पर चलता है. फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले के टॉप में नौच भी मौजूद है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो नोवा 3i में आपको अब 4GB/6GB की रैम के साथ 64GB/128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. साथ में इसमें 256GB की कैपेसिटी वाला माइक्रो एसडी भी लगाया जा सकता है. हुवावे ने इस फोन में HiSilicon Kirin 710 प्रोसेसर लगाया है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में इस फोन में 16MP+2MP का डुअल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में 24MP+2MP का डुअल सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, वैसे फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है. इसका भी इस्तेमाल सिक्यूरिटी के लिए किया जा सकता है. नोवा 3 में बैटरी 3340mAh की लगी है.


ليست هناك تعليقات