Teknikal Raman: दोस्तों, भारती एयरटेल ने तो हद ही कर दी है. ताबड़तोड़ प्लान्स पर प्लान्स लॉन्च करने में लगी हुई है. अभी हाल ही में, कुछ ह...
Teknikal Raman: दोस्तों, भारती एयरटेल ने तो हद ही कर दी है. ताबड़तोड़ प्लान्स पर प्लान्स लॉन्च करने में लगी हुई है. अभी हाल ही में, कुछ ही दिन बीते हैं जब 168 रूपये वाला प्लान पेश किया था और अब बस चंद दिनों के अंतराल पर ही एक और प्रीपेड प्लान मार्केट में उतार दिया है. एयरटेल ने आज 195 रूपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च लिया है. पिछले प्लान की तरह ये प्लान भी ओपन मार्केट प्लान नहीं है, यानी कि ये कुछ सेलेक्टेड सर्किल के यूजर्स के लिए फ़िलहाल पेश किया गया है.
Third party image reference
भारती एयरटेल के इस 195 रूपये के प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो यह प्लान प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 1.25GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए देगा. इसके साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी बिलकुल अनलिमिटेड बिना किसी FUP लिमिट के करने के लिए मिलेगा. हालाँकि इस प्लान में ग्राहकों को कोई SMS की सुविधा नहीं मिलेगी. और इस प्लान में एयरटेल पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है. यानी की 195 रूपये में टोटल 35GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स की फैसिलिटी मिलेगी.
Third party image reference
दोस्तों, अब आप सोच रहे होंगे कि यह प्लान आपके सर्किल में लॉन्च किया गया है कि नहीं, तो मैं आपको बता दूँ कि टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक यह 195 रूपये वाला प्लान अभी आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल के अलावा कुछेक और भी सर्किल में पेश किया गया है. ये प्लान आपके सर्किल में आया है या नहीं, इसकी जाँच करने के लिए आप माय एयरटेल ऐप अपना नंबर डालकर देख सकते हैं. वैसे बाद में हो सकता है कि इसे ओपन मार्केट प्लान के तौर पर सभी सर्किल में उपलब्ध करा दिया जायेगा.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات