Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इंडिया में सिर्फ 23,990 रूपये में Samsung का Triple रियर कैमरा सेटअप वाला फोन हुआ लॉन्च !

Teknikal Raman:  दोस्तों, दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने अभी कुछ ही दिनों पहले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला अपना पहला स्मार्टफ...

Image result for galaxy a7 2018Teknikal Raman: दोस्तों, दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने अभी कुछ ही दिनों पहले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला अपना पहला स्मार्टफोन गैलेक्सी A7 (2018) साउथ कोरिया में ही लॉन्च किया था. और बस कुछ ही दोनों बाद आज सैमसंग ने इस फोन को इंडिया में भी लॉन्च कर दिया है. इस फोन में आपको तीन-तीन रियर कैमरा बैक साइड में वर्टिकली सेटअप किया हुआ देखने को मिलता है. गैलेक्सी A7 (2018) का सबसे हाईलाइटिंग फीचर तो यही ट्रिपल कैमरा है, इसके अलावा 24MP सेल्फी कैमरा और डॉल्बी Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी है.

Third party image reference
सैमसंग ने इस गैलेक्सी A7 (18) स्मार्टफोन को इंडिया में दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आया है जिसकी कीमत मात्र 23,990 रूपये रखी गयी है. वहीँ दूसरा वेरिएंट 28,990 रूपये में उतारा गया है जिसमें 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. इस स्मार्टफोन को आप फ्लिप्कार्ट, सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और सैमसंग ओपेरा हाउस के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और दुकान से भी खरीद सकते हैं. यह फोन ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में 27 सितम्बर से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और 28 सितम्बर से ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा.

Third party image reference

Samsung Galaxy A7 full specifications-

सैमसंग का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ है जो एंड्राइड के Oreo 8.0 ओएस पर चलता है, परन्तु टॉप में सैमसंग का ही यूजर इंटरफ़ेस मिलता है. इस फोन में 6 इंच की बड़ी डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजोल्युसन में मिलती है. इसमें कम्पनी ने खुद का सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले लगाया है. गैलेक्सी A7 को किसी ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है जो 2.2GHz पर clocked है. कम्पनी ने प्रोसेसर का नाम नहीं बताया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी A7 (2018) दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में देखने को मिलता है. इस स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है, जबकि दूसरा वेरिएंट 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी के साथ पेश किया गया है. दोनों ही वेरिएंट में आप 512GB कैपेसिटी का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी इस्तेमाल कर सकेंगे.

Third party image reference
अब फोटोग्राफी यानी इसके कैमरा पर नजर डालें इस गैलेक्सी फोन में सैमसंग ने एक या दो नही पूरे तीन रियर कैमरा लगाया है. जी हां, इस फोन में 24MP+8MP+5MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें सबसे पहला कैमरा f/1.7 अपर्चर, दूसरा f/2.4 अपर्चर और तीसरा f/2.2 अपर्चर साइज़ के साथ है. 5MP वाला डेप्थ सेंसर है. गैलेक्सी A7 का फ्रंट सेल्फी शूटर कैमरा 24MP का है जो फिक्स्ड फोकस, LED फ़्लैश और f/2.0 अपर्चर के साथ है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A7 (2018) में कनेक्टिविटी के लिए 4G Volte, डुअल बैंड wifi, ब्लूटूथ 5.0, NFC, सैमसंग पे सपोर्ट, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास आदि सभी आवश्यक फीचर्स दिए हैं. इस फोन में फिंगरप्रिंट आपको बैक या फ्रंट में नहीं बल्कि साइड माउंटेड पॉवर बटन में सेटअप किया हुआ मिलेगा. अन्य सेंसर में accelerometer, प्रोक्सिमिटी, RGB सेंसर एम्बिएंट लाइट सेंसर मौजूद है. इस फोन में 3300mAh की बैटरी दी गयी है. गैलेक्सी A7 का वजन 168 ग्राम और थिकनेस सिर्फ 7.5mm है.

Third party image reference

ليست هناك تعليقات

Latest Articles