Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आपको भी मालूम होगा कि गूगल अपने इस साल के दो नए स्मार्टफोन Google Pixel 3...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आपको भी मालूम होगा कि गूगल अपने इस साल के दो नए स्मार्टफोन Google Pixel 3 XL और Google पिक्सेल 3 को इंडियन मार्केट में 9 अक्टूबर को लॉन्च करने वाला है. लेकिन लॉन्चिंग से पहले google के पिक्सेल फोन्स के बारे में कई जानकारियाँ निकलकर सामने आ रही है. अभी हाल ही में इनके प्राइसिंग को लेकर खबर आई थी और अब Google पिक्सेल 3 XL की एक फोटो लीक होकर आई और इस फोन के सारे कैमरा डिटेल्स कन्फर्म हो गए हैं.
Third party image reference
गूगल के इस स्मार्टफोन का व्हाईट वेरिएंट ट्विटर पर एक फेमस लीक्स्टर के द्वारा शेयर की गयी है. इस फोटो में पिक्सेल 3 XL प्लास्टिक बॉडी के साथ दिख रहा है हालाँकि ये मेटलिक भी हो सकता है लेकिन दिखने में प्लास्टिक जैसा लग रहा है. फोन में नौच वाला डिस्प्ले है. इस स्मार्टफोन के रियर साइड में सिंगल प्राइमरी कैमरा डुअल LED फ़्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ है.
Third party image reference
गूगल पिक्सेल 3 XL की इमेज लीक होने के साथ इस फोन के कैमरा ऐप की स्क्रीनशॉट भी मिली है जिससे कन्फर्म हो गया है कि इसके फ्रंट और बैक में कितने मेगापिक्सेल के कैमरे होंगे. इस फोन में 12 मेगापिक्सेल का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा जो 4K विडियो रिकॉर्डिंग 30fps में करने में सक्षम होगा और विडियो स्टेबिलाइजेशन भी सपोर्ट करेगा. वहीँ इसके फ्रंट साइड में 8MP+8MP के डबल सेल्फी शूटर कैमरा सेटअप होगा.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات