Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ओप्पो का सब-ब्रांड रियलमी है, और ये सब-ब्रांड इसी 27 ...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ओप्पो का सब-ब्रांड रियलमी है, और ये सब-ब्रांड इसी 27 तारीख को यानी कि 27 सितम्बर को अपना तीसरा और काफी समय से चर्चा का विषय बना रहाRealme 2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है. इस फोन को भी एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट से ही सेल किया जायेगा. फ्लिप्कार्ट पर इस फोन का लॉन्चिंग बैनर दर्शाया गया है जहाँ से इस फोन के कई फीचर्स कन्फर्म हो गए हैं.
Third party image reference
फ्लिप्कार्ट पर नोटिफाई मी बैनर के अनुसार यह फोन 27 सितम्बर को 12.30 बजे दोपहर में लॉन्च होगा. इसके साथ इस शॉपिंग साईट पर रियलमी 2 प्रो में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 AIE प्रोसेसर होने की खबर मिली है जो बिलकुल कन्फर्म है. इसके बाद बेंचमार्किंग साईट गीकबेंच पर इस स्मार्टफोन में 8GB की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज होने की भी पुष्टि हुई है.
Third party image reference
कम्पनी के सीईओ माधव सेठ ने गौरव चौधरी (यूट्यूबर) से बात करते हुए स्पष्ट कहा है कि ये फोन 10 हजार से 20 हजार रूपये के अन्दर लॉन्च किया जायेगा. इसका मतलब दो-तीन वेरिएंट में Realme 2 प्रो को पेश किया जायेगा, जिसमें ये 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 20,000 के अन्दर ही होगी और दूसरा वेरिएंट 4GB/6GB रैम के साथ होगा और उसकी कीमत 10-15 हजार रु के आसपास हो सकती है.
Third party image reference
अगर रियलमी इस फोन के 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 20 हजार रूपये के अन्दर रखता है तो ऐसे में यह स्मार्टफोन शाओमी के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है और रेडमी मी A2 और रेडमी नोट 5 प्रो के साथ अपकमिंग रेडमी नोट 6 प्रो को कड़ी टक्कर देगा.



ليست هناك تعليقات