Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आखिरकार लम्बे समय के इंतजार बाद साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी J6+ और गैलेक्सी J4+ स्मार्...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आखिरकार लम्बे समय के इंतजार बाद साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी J6+ औरगैलेक्सी J4+ स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. आपको बता दें कि ये फोन्स गैलेक्सी J6 और गैलेक्सी J4 का अपग्रेडेड वेरिएंट है जो इम्प्रूव्ड स्पेक्स और फीचर्स के साथ आया है. इनके कुछ हाईलाइटिंग फीचर्स की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन में 6 इंच का इनफिनिटी डिस्प्ले है, डॉल्बी Atmos साउंड है और सबसे खास और हटके फीचर है इसका साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J6+ और गैलेक्सी J4+ की कीमत की अगर बात करें तो कम्पनी ने J4+ की कीमत इंडिया में 10,990 रूपये तय की है और ये स्मार्टफोन आप काला, ब्लू, गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. वहीँ गैलेक्सी J6+ की प्राइस 15,990 रूपये रखी गयी है जो ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में मिलेगा. इन दोनों फोन्स को बिक्री के लिए 25 सितम्बर से ऑनलाइन अमेज़न, फ्लिप्कार्ट और सैमसंग शॉप सहित रिटेल आउटलेट्स पर भी उपलब्ध कर दिया जायेगा. अब चलिए दोनों फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन देखते हैं.
सैमसंग गैलेक्सी J6+ का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
सैमसंग का ये J सीरीज का फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है और 6 इंच का एचडी+ सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले 18.5:9 aspect रेश्यो में मिलता है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जो 1.4GHz पर clocked है. फोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है.
Third party image reference
गैलेक्सी J6+ के कैमरा की बात करें तो इसमें आपको 13MP+5MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. इस फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर न आगे ना पीछे बल्कि साइड में पॉवर बटन में ही एम्बेड किया हुआ मिलता है. इस फोन में बैटरी 3300mAh की दी गयी है. फोन का वजन 178 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 7.9mm है.
सैमसंग गैलेक्सी J4+ का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
अब गैलेक्सी J4 के स्पेक्स की बात करें तो यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है. इसमें भी 6 इंच का एचडी+ सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले 18.5:9 aspect रेश्यो में मिलता है. और इसे भी क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. सैमसंग गैलेक्सी J4+ में 2GB की रैम और 32GB स्टोरेज दी गयी है.
Third party image reference
गैलेक्सी J4+ के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 13MP का सिंगल रियर कैमरा f/1.9 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. इस फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर इसमें भी साइड में पॉवर बटन में ही एम्बेड किया हुआ मिलता है. बैटरी भी गैलेक्सी J6+ जितनी 3300mAh की दी गयी है. फोन का वजन और थिकनेस भी J6+ के समान है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات