Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही पढ़ा, मोटोरोला के एक स्मार्टफोन की कीमत में हजार-दो हजार नहीं बल्कि पूरे 7000 रूपये की ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही पढ़ा, मोटोरोला के एक स्मार्टफोन की कीमत में हजार-दो हजार नहीं बल्कि पूरे 7000 रूपये की भारी कटौती की गयी है. लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कम्पनी ने आज अपने पिछले साल नवम्बर में लॉन्च किये गए फोन Moto X4 की कीमत में इतनी ज्यादा कमी की है. यह फोन गत वर्ष 20,999 रूपये में लॉन्च किया गया था.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोटो X4 के सिर्फ 3GB रैम वेरिएंट की कीमत घटाई गयी है. हालाँकि ये स्मार्टफोन 4GB रैम और 6GB रैम वेरिएंट में मिलता है. मगर इसकी कीमत में कोई गिरावट नहीं हुई है. इस फोन के 3GB रैम वेरिएंट की कीमत में 7000 रूपये की भारी कटौती की खबर सबसे पहले मुंबई के रिटेलर महेश टेलिकॉम ने दी थी.
Third party image reference
अब इस फोन कीमत महज 13,999 रूपये रह गयी है. लेकिन फ्लिप्कार्ट ने इसकी कीमत सिर्फ 5000 कम की है और 15,999 रूपये में बेच रहा है, पता नहीं क्योँ. वहीँ पॉपुलर ऑनलाइन शॉपिंग साईट अमेज़न पर घटी हुई नई कीमत से भी कम दाम में सेल किया जा रहा है, यहाँ पर मोटो X4 मात्र 13,640 रूपये में मिल रहा है.


ليست هناك تعليقات