Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, शाओमी का अपकमिंग फोन और रेडमी नोट 5 प्रो का सक्सेसर रेडमी नोट 6 प्रो एक देश में आज लॉन्च भी कर दिया ग...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, शाओमी का अपकमिंग फोन और रेडमी नोट 5 प्रो का सक्सेसर रेडमी नोट 6 प्रो एक देश में आज लॉन्च भी कर दिया गया है. शाओमी ने इस स्मार्टफोन को थाईलैंड में ऑफिशियली लॉन्च किया है. इस मिड-रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन का हाल ही में एक अनबॉक्सिंग विडियो भी सामने आया था और करीब सारे के सारे फीचर्स और स्पेक्स अब मालूम चल ही गए हैं. आपको बता दें कि रेडमी नोट 6 प्रो में कुछ खास इम्प्रूवमेंट या फीचर नहीं दिए गए हैं. मेरी एक सलाह उन यूजर्स के लिए है जो अभी रेडमी नोट 5 प्रो इस्तेमाल कर रहें हैं, वो लोग गलती से भी नोट 6 प्रो में अपग्रेड करने की मत सोचियेगा जब भी ये फोन इंडिया में लॉन्च होगा. क्योंकि नौच डिस्प्ले के अलावा ज्यादा कुछ अंतर है ही नहीं.
Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत थाईलैंड में 6,990 baht रखी है, ये कीमत चीन के युआन करेंसी में 1,499 होती है और भारतीय रूपये के हिसाब से लगभग 16,000 रूपये होती है. यानी कि आप मान के चलिए कि भारत में ये फोन 15 या 16 हजार के बीच ही लॉन्च होगा. एक और बात यहाँ पर मैं आपको कहना चाहूँगा कि आज ही रियलमी ने अपना मिड रेंज फोन रियलमी 2 प्रो लॉन्च किया है जो रेडमी नोट 6 प्रो को निश्चित तौर पर कांटे की टक्कर देगा. शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो काला, ब्लू और रोज गोल्ड कलर में थाईलैंड वासियों के खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है.
Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो का स्पेसिफिकेशन-
शाओमी के इस नोट सीरीज के फोन में 6.26 इंच का फुल एचडी+ नौच स्टाइल वाला आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. फोन के डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी दी गयी है और स्क्रीन का aspect रेश्यो 19:9 है. फोन का डिज़ाइन नोट 5 प्रो की तरह ही है. ऊपर और नीचे प्लास्टिक की बॉडी है और बाकी जगह एल्युमीनियम की बॉडी दी गयी है.
Third party image reference
हार्डवेयर और स्टोरेज डिपार्टमेंट पर गौर करें तो नोट 6 प्रो में क्वालकॉम का वही स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है जो नोट 5 प्रो में शाओमी ने लगाया था. थाईलैंड में लॉन्च हो चुके और इंडिया में आने वाले इस फोन में आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिलेगी. इसके अलावा इसका एक और वेरिएंट 6GB रैम के साथ देखने को मिल सकता है, हालाँकि ये हायर वेरिएंट थाईलैंड में भी अभी लॉन्च नहीं किया गया है. सिर्फ 4GB रैम वाला मार्केट में उतारा गया है.
Third party image reference
अब फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो आपको पहले से ही मालूम होगा कि ये रेडमी नोट 6 प्रो डुअल रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा के साथ आयेगा. जी हां, रेडमी नोट 6 प्रो कुल मिलाकर 4 कैमरे से लैस है. इस फोन में 12MP+5MP का डबल रियर कैमरा है, और फ्रंट साइड में 20MP+2MP का डुअल सेल्फी शूटर कैमरा मौजूद है. रेडमी के इस फोन का सेल्फी कैमरा बढ़िया होगा क्योंकि सेकेंडरी कैमरा होने की वजह से पोर्ट्रेट मोड फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा और भी कई फीचर्स इसके साथ होंगे. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 9 के साथ लॉन्च किया गया है. इस फोन में बैटरी 4000mAh की ही दी गयी है.
Third party image referenceदोस्तों, आपको कैसा लगता है शाओमी का रेडमी नोट 6 प्रो, क्या आप लेना चाहेंगे इस फोन को ? कमेंट करके अपना जवाब जरुर दें. और ऐसे ही लेटेस्ट टेक news पढ़ते रहने के लिए इस पॉपुलर टेक चैनल को अवश्य फॉलो करें.


ليست هناك تعليقات