Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बीएसएनएल का बम्पर दशहरा ऑफर, मात्र 78 रु में अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का मजा !

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, इंडिया की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल ने अपने सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक स्पेशल दशहरा प्लान लॉन्च...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, इंडिया की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल ने अपने सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक स्पेशल दशहरा प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान मात्र 78 रूपये का है जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलेगी, साथ ही अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग और असीमित विडियो कॉलिंग भी कर सकेंगे. आपको बता दें कि यह प्लान देशभर में लॉन्च किया गया है तो इसका लाभ कोई भी ग्राहक उठा सकते हैं.

Third party image reference
बीएसएनएल के इस 78 रूपये के प्लान में डेटा और कॉलिंग असीमित तो मिलेगा लेकिन इस प्लान में कोई SMS बेनिफिट नहीं दिया जायेगा. इस दशहरा प्लान की वैलिडिटी पूरे 10 दिन तक रहेगी. यह प्लान दशहरा से दिवाली तक एक्टिव रहेगा. हालाँकि ये प्लान कोई परमानेंट प्लान तो है नहीं, इसलिए ये प्लान कभी भी ख़त्म किया जा सकता है.

Third party image reference
आप लोगों को भी पता होगा कि बीएसएनएल इस तरह के फेस्टिव ऑफर लाते रहता है. इससे पहले कम्पनी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फ्रीडम ऑफर के तौर पर 9 और 29 रूपये का प्लान लॉन्च किया था. इन प्लान्स में सबसे छोटा पैक जो 9 रु था उसमें 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी, वहीँ 29 रूपये वाले में 14GB डेटा के साथ असीमित कॉलिंग का बेनिफिट मिलता था.

No comments

Latest Articles