Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने एक बजट फोन Oppo A3s इंडियन मार्केट में जुलाई महीने में लॉन्च किया था, उसक...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने एक बजट फोन Oppo A3s इंडियन मार्केट में जुलाई महीने में लॉन्च किया था, उसकी कीमत में कटौती आज की गयी है. कम्पनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में 10,990 रूपये में पेश किया था. परन्तु आज इसकी प्राइस पूरे 1 हजार रूपये घटा दी गयी है. इसलिए अब यह फोन मात्र 9,990 रूपये ख़रीदा जा सकता है. हालाँकि, ओप्पो A3s के सिर्फ 2GB रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती हुई है. इसका 3GB रैम वेरिएंट 13,990 रूपये में ही सेल होगा.
Third party image reference
आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन के 2GB रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती की पहली खबर मुंबई बेस्ड रिटेलर महेश टेलिकॉम ने दी थी. कम्पनी ने भी इस बात की पुष्टि की है. हालाँकि आपको बता दें कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म जैसे अमेज़न और फ्लिप्कार्ट पर अभी भी पुराना प्राइस दिख रहा है. जल्द ही नई कीमत अपडेट की जाएगी. वैसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर नई कम हुई कीमत पर इसे खरीद सकते हैं.
Third party image reference
दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए ओप्पो A3s के कुछ फीचर और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो इस हैंडसेट में आपको 6.2 इंच का एचडी+ सुपर फुल व्यू डिस्प्ले नौच डिज़ाइन के साथ मिलता है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड कलर ओएस 5.1 पर चलता है. इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB की स्टोरेज स्पेस मिलती है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में आपको 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है. इसके फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 सपोर्ट करता है. इसमें आप 256GB तक का माइक्रो एसडी लगा सकते हैं. ओप्पो A3s में 4230mAh की दमदार बैटरी लगी है. फोन की थिकनेस मात्र 8.2mm है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات