Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

दुनिया का पहला 10GB रैम वाला फोन Xiaomi ने किया लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और कीमत

Teknikal Raman:  दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी और इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने दुनिया का पहला  10GB रैम के साथ आने वाल...

Teknikal Raman: दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी और इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने दुनिया का पहला 10GB रैमके साथ आने वाला फोन लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने बीजिंग इवेंट मेंमी मिक्स 3 को डुअल रियर कैमरा और डुअल सेल्फी कैमरा के साथ भी पेश किया है. यह फोन तीन वेरिएंट में आया है और इसके हाई एंड वेरिएंट में आपको 10GB रैम देखने को मिलेगा. इस फोन में शाओमी ने फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग भी दिया है. और ये स्मार्टफोन बेजेल रहित है, यानी कोई नौच वौच नहीं है, सामने की तरफ फुल डिस्प्ले ही दिखाई देता है. शाओमी मी मिक्स 3 का सेल्फी कैमरा स्लाइडर में सेट किया गया है. स्क्रीन को नीचे की तरफ स्लाइड करके फ्रंट कैमरा बाहर आता है.

Third party image reference

शाओमी मी मिक्स 3 के स्पेसिफिकेशन-

इस स्मार्टफोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट दिया गया है और ये एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड MIUI10 पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है. इसमें आपको 6.4 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में मिलता है. प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा कोर चिपसेट लगाया गया है जो एड्रेनो 630 GPU से पेयर्ड है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो मी मिक्स 3 में आपको तीन प्रकार के रैम, स्टोरेज देखने मिलेगा क्योंकि ये तीन वेरिएंट में लाया गया है. इसका पहला और सबसे कम कीमत वाला वेरिएंट 6GB और 128GB स्टोरेज के साथ है. वहीँ दुसरे वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB ही इंटरनल मेमोरी है. और इसका टॉप एंड मॉडल 10GB की रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ है. इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में सेटअप किया हुआ मिलता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इसमें टोटल 4 कैमरे सेटअप किये गए हैं. शाओमी मी मिक्स 3 में डुअल रियर कैमरा 12MP+12MP का दिया गया है जो वाइड एंगल लेंस और टेलीफ़ोटो लेंस से लैस है. वाइड एंगल लेंस में सोनी IMX363 सेंसर f/1.8 अपर्चर और 1.4 माइक्रोन पिक्सेल के साथ है. जबकि टेलीफ़ोटो लेंस में सैमसंग S5K3M3+ सेंसर f/2.4 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सेल के साथ दिया गया है. इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 24MP+2MP का डबल सेल्फी शूटर कैमरा सेल्फी लाइट के साथ दिया हुआ है जो AI फीचर के साथ ब्यूटीफिकेसन और बुके इफ़ेक्ट सपोर्ट करता है.

Third party image reference
शाओमी मी मिक्स 3 में 3850mAh की बैटरी लगायी गयी है और ये 10W Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G Volte, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, wifi, जीपीएस, NFC, युएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है. कम्पनी का कहना है कि इस फोन का 5G वेरिएंट भी लाया जायेगा. इस स्मार्टफोन का वजन 218 ग्राम है जोकि नार्मल फोन से थोड़ा ज्यादा है, और थिकनेस 8.5mm है. अब चलिए इसकी कीमत जान लेते हैं.
शाओमी मी मिक्स 3 की कीमत-

Third party image reference
दोस्तों, यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में है, ये तो आपको अब पता चल गया, इन वेरिएन्ट्स की चाईनीज प्राइस से हम आपको इसकी इंडियन प्राइस भी बताएँगे कि इसकी कीमत भारत में कितने रूपये के आसपास होगी. सबसे पहले 6GB रैम वेरिएंट की बात करें तो ये CNY 3,299 में लॉन्च किया गया है जो भारतीय रूपये में लगभग 34,800 रूपये होती है. इसलिए इसकी कीमत इंडिया में 34,999 रूपये हो सकती है.

Third party image reference
अगला वेरिएंट जो 8GB रैम के साथ है, उसकी कीमत चीन में CNY 3,599 रखी गयी है जो करीब 37,900 रु होती है और भारत में इसे इसी कीमत के आसपास पेश किया जा सकता है. अंतिम और सबसे महंगा और सबसे ज्यादा रैम वाला वेरिएंट यानी 10GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट चीन में 4,999 युआन में लॉन्च हुआ है तो इसकी कीमत इंडिया में आपको 52,700 रूपये के आसपास देखने को मिल सकती है. यह फोन ब्लैक, ग्रीन और ब्लू कलर में मिलेगा.

Third party image reference

ऐसे ही ताजा टेक ख़बरें पढ़ते रहने के लिए इस पोपुलर टेक चैनल को फॉलो करना न भूलें. क्योंकि यहाँ आपको मिलेगी शत-प्रतिशत शुद्ध और सच्ची ख़बरें.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles