Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आ गया शाओमी का ये फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में, सेल के लिए भी हुआ उपलब्ध

Teknikal Raman:  दोस्तों, कुछ ही दोनों पहले हमनें आपको बताया था कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी इंडिया में Mi A2 का हायर वेरिएंट जोकि 6GB ...

Related imageTeknikal Raman: दोस्तों, कुछ ही दोनों पहले हमनें आपको बताया था कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी इंडिया में Mi A2 का हायर वेरिएंट जोकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है उसे लॉन्च करेगी. आपको बता दें कि कम्पनी ने इस फोन को चुपके से अपने ऑफिसियल वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया है.

Third party image reference
शाओमी ने इसकी कीमत तो नहीं बताई है लेकिन इसकी कीमत 19,990 रूपये ही होगी. अभी यह इंट्रोडक्टरी प्राइस 17,999 रूपये में सेल के लिस्ट किया गया है, आप फ़िलहाल तो इसे इस कीमत पर खरीद सकते हैं. परन्तु जब ये इंट्रोडक्टरी प्राइस कम्पनी समाप्त कर देगी तो हो सकता है इसकी प्राइस 19,990 रूपये हो जाएगी. इसलिए अगर आप शाओमी मी A2 का ये वेरिएंट लेना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि अभी फटाफट ले लीजिए.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स तो वही हैं जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में थे. यह फोन भी एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है. इसमें भी 5.99 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. मी A2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. शाओमी मी A2 के कैमरा की बात करें तो इसमें 12MP और 20MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीँ फ्रंट में 20MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है. फ्रंट और बैक दोनों ही कैमरे के साथ LED फ़्लैश लाइट दी गयी है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G Volte सपोर्ट, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, युएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ए-जीपीएस आदि फीचर्स उपलब्ध हैं. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है. अन्य जरुरी सेंसर accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro, कंपास और एम्बिएंट लाइट सेंसर मौजूद है. शाओमी ने मी A2 में 3010mAh की बैटरी दी है जो क्विक चार्ज 4.0 भी सपोर्ट करती है. फोन के साथ 10W का चार्जर दिया गया है. इस स्मार्टफोन का वजन 168 ग्राम है और थिकनेस महज 7.3mm है.

Third party image reference

ऐसे ही ताजा टेक ख़बरें पढ़ते रहने के लिए इस पोपुलर टेक चैनल को फॉलो करना न भूलें. क्योंकि यहाँ आपको मिलेगी शत-प्रतिशत शुद्ध और सच्ची ख़बरें.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles