Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

खुशखबरी- सैमसंग गैलेक्सी J6 और गैलेक्सी J4 सहित चार स्मार्टफोन हुए सस्ते !

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना, सैमसंग ने अपने चार-चार गैलेक्सी J सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमत में गिरावट की है. हाला...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना, सैमसंग ने अपने चार-चार गैलेक्सी J सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमत में गिरावट की है. हालाँकि कीमत में ये गिरावट परमानेंट नहीं की गयी है, ये अस्थायी तौर पर कुछ दिनों के लिए ही की गयी है. इसका कारण इस फेस्टिव सीजन में सेल में और इजाफा करने का हो सकता है.

Third party image reference
आपको बता दें कि कीमत में कटौती की खबर ट्वीट करके मुंबई के महेश टेलिकॉम ने दी है. सैमसंग के गैलेक्सी J6, गैलेक्सी J4, गैलेक्सी J2 (2018) और गैलेक्सी J2 कोर नई कीमत पर 15 नवम्बर तक सेल किया जायेगा. चलिए अब आगे आपको बताते हैं कि कितनी कीमत कम हुई और सस्ता हुआ ये सब स्मार्टफोन.

Third party image reference
सैमसंग का गैलेक्सी J2 कोर स्मार्टफोन का दाम 7,000 रूपये है लेकिन यह अभी ये टेम्पररी प्राइस कट में सिर्फ 6,190 रूपये में ख़रीदा जा सकता है. यह फोन फ्लिप्कार्ट पर भी उपलब्ध है. इसके बाद गैलेक्सी J2 (2018) फोन जो है उसकी कीमत 7,690 रूपये कर दी गयी है जबकि इसकी ओरिजिनल प्राइस 8,200 रूपये है.Related image
Third party image reference
वहीँ सैमसंग गैलेक्सी J4 को कम्पनी ने 10,990 रूपये में लॉन्च किया गया था परन्तु अभी ये फोन 8,990 रूपये में बेचा जा रहा है. वैसे गैलेक्सी J4 के 3GB रैम मॉडल की कीमत में कोई कमी नहीं की गयी है. सैमसंग गैलेक्सी J6 का 3GB रैम वेरिएंट मात्र 11,490 रूपये और 4GB रैम वेरिएंट 12,990 रूपये में खरीद सकते हैं. एकबार फिर आपको याद दिला दूँ कि ये कम की गयी कीमतें सिर्फ 15 नवम्बर तक मान्य है.Related image
Third party image reference

ऐसे ही ताजा टेक ख़बरें पढ़ते रहने के लिए इस पोपुलर टेक चैनल को फॉलो करना न भूलें. क्योंकि यहाँ आपको मिलेगी शत-प्रतिशत शुद्ध और सच्ची ख़बरें.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles