Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, इंडियन स्मार्टफोन मेकर कम्पनी माइक्रोमैक्स ने अपना एक नया बजट स्मार्टफोन बहुत ही सस्ते में 4G VoLTE फीचर ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, इंडियन स्मार्टफोन मेकर कम्पनी माइक्रोमैक्स ने अपना एक नया बजट स्मार्टफोन बहुत ही सस्ते में 4G VoLTE फीचर के साथ लॉन्च किया है. इस फोन का नाम Micromax Spark Go रखा गया है जो एंड्राइड ओरियो 8.1 (गो एडिशन) पर चलता है. इस हैंडसेट में कम्पनी ने फ्रंट और रियर दोनों कैमरे के साथ LED फ़्लैश लाइट दिया है.
Third party image reference
माइक्रोमैक्स स्पार्क गो की कीमत इंडिया में सिर्फ 3,999 रूपये रखी गयी है और ये स्मार्टफोन एक्स्क्लुसिब्ली फ्लिप्कार्ट पर 26 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है. यह फोन सिल्वर और रोज कलर में ख़रीदा जा सकता है. आपको बता दें कि फ्लिप्कार्ट इस समय इस फोन के दोनों कलर वेरिएंट को 500 रु डिस्काउंट के साथ मात्र 3,499 रूपये में सेल कर रहा है. इस ऑफर के अलावा micromax ने जियो से पार्टनरशिप करके 25GB एक्स्ट्रा डेटा भी देगा.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Micromax का यह फोन 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले के साथ आया है. डिस्प्ले का रिजोल्युसन 480x854 पिक्सेल्स है. इस फोन को Spreadtrum SC9832E प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. यह स्मार्टफोन 1GB रैम और 8GB की इंटरनल मेमोरी के साथ है. हालाँकि इसमें आप 32GB का माइक्रो एसडी लगाकर इसकी स्टोरेज बढ़ा सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट में आपको इस माइक्रोमैक्स स्पार्क गो फोन में 5MP का फिक्स्ड फोकस प्राइमरी कैमरा मिलता है, वहीँ फ्रंट साइड में सेल्फी कैमरा 2MP का दिया गया है. दोनों ही में फ़्लैश दिया गया है. इसका रियर कैमरा फुल एचडी विडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. इस फोन में बैटरी 2000mAh की लगी है. फोन की थिकनेस 9.7mm है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات