Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इन्फिनिक्स Hot S3X डुअल रियर कैमरा और 4000mAh की दमदार बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च

Teknikal Raman:  दोस्तों, ऑनलाइन स्मार्टफोन बेचने वाली कम्पनी इन्फिनिक्स ने एक लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा और 6.2 इंच नौच डिस्प...

Image result for infinix hot s3xTeknikal Raman: दोस्तों, ऑनलाइन स्मार्टफोन बेचने वाली कम्पनी इन्फिनिक्स ने एक लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा और 6.2 इंच नौच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया है. कम्पनी ने हॉट S3 का सक्सेसर Hot S3X को इंडियन मार्केट में उतारा है. इसमें इन्फिनिक्स ने AI फीचर से लैस शानदार सेल्फी कैमरा भी दिया है. इस फोन की बिक्री फ्लिप्कार्ट पर की जाएगी.

Third party image reference
इन्फिनिक्स हॉट S3X की कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रूपये तय की गयी है और ये सिंगल वेरिएंट में ही आया है. यह स्मार्टफोन एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर बिग दिवाली सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. आपको बता दें कि फ्लिप्कार्ट का ये सेल 1 नवम्बर से 5 नवम्बर तक चलेगा. यानी ये फोन आप 1 नवम्बर से खरीद पाएंगे. कलर वेरिएंट की बात करें तो ये आइस ब्लू, सैंडस्टोन ब्लैक और ट्रेडविंड्स ग्रे कलर में मिलेगा.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशन पर गौर फरमाएं तो इसमें आपको डुअल नैनो सिम लगाने की फैसिलिटी दी गयी है और ये फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है. फोन में 6.2 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले नौच के साथ और 18.75:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दी गयी है. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट से powered किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इन्फिनिक्स के इस लेटेस्ट फोन में आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसके साथ ही इसमें आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 128GB तक का लगा सकते हैं. फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा सेटअप f/2.0 अपर्चर, PDAF सपोर्ट, HDR और डुअल LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ इसका फ्रंट कैमरा 16MP का सेट किया गया है जो f/2.0 अपर्चर और सॉफ्ट LED फ़्लैश के साथ है. इन्फिनिक्स हॉट S3X में आपको 4000mAh की दमदार बैटरी भी दी गयी है. इस फोन का वजन मात्र 150 ग्राम है.

Third party image reference

ऐसे ही ताजा टेक ख़बरें पढ़ते रहने के लिए इस पॉपुलर टेक चैनल को फॉलो करना न भूलें. क्योंकि यहाँ आपको मिलेगी शत-प्रतिशत शुद्ध और सच्ची ख़बरें.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles