Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस फेस्टिव सीजन में सभी ऑनलाइन ई-कॉमर्स कम्पनियां अपने अपने तरीके से डिस्काउंट ऑफर औ...
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस फेस्टिव सीजन में सभी ऑनलाइन ई-कॉमर्स कम्पनियां अपने अपने तरीके से डिस्काउंट ऑफर और एक्सचेंज ऑफर वाले सेल आयोजित करने वाली है. इसी त्योहारी मौसम को भुनाने के लिए हॉनर ने फ्लिप्कार्ट पर 10 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले बिग बिलियन डेज सेल में अपने कई स्मार्टफोन्स को जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचने की घोषणा की है. तो चलिए आपको आगे बताते हैं किस फोन पर कितनी छूट दी जाएगी.
Third party image reference
हॉनर के Honor 9N स्मार्टफोन को तो आप जानते ही होंगे. यह फोन फ्लिप्कार्ट पर 10 अक्टूबर से 2000 रूपये डिस्काउंट पर मिलेगा. यानी कि इस फोन का जो 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट है वो सिर्फ9,999 रूपये में आप खरीद सकते हैं, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 11,999 रूपये है. वहीँ इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मात्र11,999 रूपये में ख़रीदा जा सकेगा, इस वेरिएंट की ओरिजिनल प्राइस की बात करूँ तो ये बिना ऑफर के 13,999 रूपये में मिलता है.
Honor 9 Lite
Third party image reference
इसके बाद हॉनर के दुसरे फोन जिसपर बम्पर डिस्काउंट मिलेगा वो है Honor 9 Lite, जी हां इस फोन पर भी जबरदस्त छूट मिलेगी. इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट जिसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी है वो 1000 रूपये डिस्काउंट के साथ सिर्फ 9,999 रूपये में ख़रीदा जा सकेगा. वहीँ इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट पर डिस्काउंट तो नहीं बल्कि 3000 रूपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जायेगा. इसकी कीमत 14,999 रूपये है.
Honor 7A और Honor 7S
Third party image reference
फ्लिप्कार्ट पर हुवावे की इस सब-ब्रांड हॉनर के दो बजट स्मार्टफोन हॉनर 7A और हॉनर 7S पर भी डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध होंगे. आपको बता दें कि हॉनर 7A जिसकी कीमत वैसे तो 8,999 रूपये है लेकिन बिग-बिलियन डेज सेल के दौरान इस फोन को आप मात्र 7,999 रूपये में हजार रूपये छूट के साथ पा सकते हैं. इसके साथ ही हॉनर 7S जो 6,999 रूपये में मिलता है उसे सिर्फ 6,499 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.
Honor 10
Third party image reference
इस बिग बिलियन डे सेल ऑफर में हॉनर के दो और स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध रहेंगे. हॉनर 10 जोकि एक हाई-एंड मिड-रेंज सेगमेंट का फोन है वह हजार या दो हजार नहीं बल्कि पूरे 8000 रूपये की भारी छूट के साथ मात्र 24,999 रूपये में ख़रीदा जा सकेगा. इसकी ओरिजिनल कीमत 32,999 रूपये है. और इस फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है.
Honor 9i
Third party image reference
हॉनर का अंतिम फोन जिसपर छूट मिलेगी वो है हॉनर 9i, जी हां इसपर भी आपको बम्पर डिस्काउंट मिलने वाला है. हॉनर के इस फोन की कीमत 14,999 रूपये है लेकिन 2000 रूपये छूट के साथ मात्र 12,999 रूपये में इसे आप अपना बना सकते हैं. हॉनर 9i में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी मौजूद है.


ليست هناك تعليقات